मीडिया ने कराया बच्चन से झगड़ा : राम गोपाल वर्मा
कल खबर आयी थी कि रामू ने अपनी फिल्म डिपार्टेमेंट से अभिषेक को निकाल दिया इसलिए अमिताभ ने भी रामू का साथ छोड़ दिया जिसका खंडन करते हुए राम गोपाल वर्मा एक दम से भड़क गये। उन्होंने बड़े गुस्से में टि्वटर पर टि्वट करते हुए कहा कि ये सब कुछ मीडिया की ओर से फैलाया हुआ माया जाल है जिसमें लोग फंसे जा रहे है, जबकि हमारे और बच्चन के बीच कोई अनबन नहीं है।
वर्मा ने टि्वटर पर लिखा है, अमिताभ बहुत बड़े कलाकार है, और अभिषेक बहुत ही जिंदादिल, उन दोनों को इतनी छोटी-छोटी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। फिल्म 'डिपार्टमेंट" में उन्हें नहीं लेने का कारण तारीखों की समस्या है इसके अलावा और कुछ नहीं।""
फिल्म सरकार के निर्देशक ने मीडिया की खबरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि वह मेरे और बच्चन परिवार के बीच में दूरी पैदा करने की कोशिश कर रही है।वर्मा ने कहा, हम दोनों के बीच में संबंध बहुत ही मधुर है और किसी के कुछ कहने से हमारे आपसी रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
गौरतलब है कि रामू ने डिपार्टमेंट में अमिताभ और अभिषेक दोनों को लिया था। पर अभिषेक को बाहर करने की खबर आने के एक दिन बाद ही अमिताभ ने फिल्म से किनारा करने का ऎलान कर दिया था।
More from Filmibeat
abhishek bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन डिपार्टमेंट राम गोपाल वर्मा department ram gopal verma


Click it and Unblock the Notifications












