रामू ने अभिषेक को छोड़ा, अमिताभ ने रामू को!
भई कहते है ना कि पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करना चाहिए। लेकिन कुछ सिरफिरे लोग होते है जो ऐसी गलती कर बैठते हैं और इस बार ये गलती की है फिल्मकार रामगोपाल वर्मा ने, जिन्होंने अपने 'डिपार्टमेंट' से अभिषेक बच्चन को निकाल कर राणा को जगह दे दी, सो देर किस बात की थी अमिताभ ने रामू का साथ छोड़ दिया।
जीं हां खबर आ रही है कि अपने बेटे की फिल्म के बारे में ऎसा सुनकर अमिताभ बच्चने ने रामू की फिल्म 'डिपार्टमेंट' ही छोड़ने का फैसला कर लिया है। बच्चन फैमिली के साथ सरकार, सरकार राज, रण, नाच, आग और निशब्द जैसी फिल्में कर चुके राम गोपाल वर्मा पिछले कुछ दिनों से अभिषेक बच्चन की फिल्म दम मारो दम के बारे में बहुत कुछ उल्टा-सीधा कह रहे थे जिसके चलते अमिताभ ने रामू को ही छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि रामू ने डिपार्टमेंट में अमिताभ और अभिषेक दोनों को लिया था। पर अभिषेक को बाहर करने की खबर आने के एक दिन बाद ही अमिताभ ने फिल्म से किनारा करने का ऎलान कर दिया। बेचारे रामू वैसे ही दुकान नहीं चल रही है ऊपर से उनके बॉलीवुड के इतने बड़े सितारे की नाराजगी, राम जाने रामू का नैया अब कैसे पार लगेगी?
abhishek bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन डिपार्टमेंट राम गोपाल वर्मा department ram gopal verma


Click it and Unblock the Notifications
