Bollywood Live: राम चरण की गेम चेंजर इवेंट से लौटते हुए दो युवकों की मौत, नयनतारा से 5 करोड़ की मांग

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।
साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म 10 जनवरी को बड़े पर रिलीज होने वाली है। मेकर्स के साथ स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, फिल्म 'गेम चेंजर' के लिए प्री-रिलीज इवेंट से लौटते समय दो युवकों की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है। राम चरण की फिल्म के जिस इवेंट से ये युवक लौट रहे थे, उसमें आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण चीफ गेस्ट के तौर पर मौजूद थे। इस हादसे के बाद पवन कल्याण और फिल्म 'गेम चेंजर' के प्रोड्यूसर ने मृतकों की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है।
वहीं दूसरी ओर सुपरस्टार नयनतारा भी मुश्किलों में फंसती दिखाई दे रही हैं। नयनतारा अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसे लेकर वो एक और कानूनी विवाद में फंस गई हैं। पिछले साल उन्हें डॉक्यूमेंट्री के बारे में धनुष ने कानूनी नोटिस भेजा था। अब 'चंद्रमुखी' के मेकर्स ने भी डॉक्यूमेंट्री में 2005 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के फुटेज के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने नयनतारा और नेटफ्लिक्स दोनों को कानूनी नोटिस जारी किया है। यह विवाद चंद्रमुखी की एक क्लिप से निकलकर आया है जिसे कथित तौर पर शादी की डॉक्यूमेंट्री में इजाजत के बिना इस्तेमाल किया गया था। नोटिस के मुताबिक, वे एक्ट्रेस और ओटीटी प्लेटफॉर्म से 5 करोड़ मुआवजे की मांग कर रहे हैं। अभी तक नयनतारा ने आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
- Jan 7, 2025 7:40 PM
Pushpa 2 भगदड़ मामले में घायल बच्चे से मिलने गए Allu Arjun
- Jan 7, 2025 7:38 PM
Chaahat Pandey के BF को लेकर नया खुलासा
- Jan 7, 2025 5:23 PM
Manish Malhotra की साड़ी में इतरा रहीं पाकिस्तानी की टॉप एक्ट्रेसेस
- Jan 7, 2025 3:59 PM
तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल का आया पहला रिएक्शन ? इंस्टा स्टोरी शेयर कर बताई मौन रहने की वजह

- Jan 7, 2025 2:59 PM
Salman Khan की सुरक्षा का कड़ा इंतजाम, घर के आगे बनाई गई बुलेटप्रुफ दीवार, VIDEO VIRAL

- Jan 7, 2025 2:04 PM
बच्चा पैदा होने से पहले हुई सचिन मीणा और सचिन मीणा के बीच अनबन, VIDEO VIRAL
- Jan 7, 2025 1:11 PM
न्यू ईयर मनाकर लौटे सैफ-करीना, एयरपोर्ट पर बच्चों के साथ हुए स्पॉट
- Jan 7, 2025 11:34 AM
रणबीर कपूर के बेस्ट फ्रेंड के साथ कोजी हो गई आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट

- Jan 7, 2025 10:53 AM
मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए युजवेंद्र चहल, छुपा लिया चेहरा
- Jan 7, 2025 10:24 AM
पैपराजी के सामने उर्फी जावेद खोल दिए कपड़े
- Jan 7, 2025 10:00 AM
नहीं रहे रणबीर-करीना-करिश्मा, राहा-तैमूर की डिलिवरी कराने वाले टॉप डॉक्टर
- Jan 7, 2025 9:27 AM
आलिया भट्ट की बहन शाहीन हुईं मिस्ट्री मैन संग कोजी
- Jan 7, 2025 7:55 AM
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग ने सारा अली खान ने टेका माथा
- Jan 7, 2025 7:25 AM
30 सालों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली तीसरी फिल्म बनी 'पुष्पा 2'


Click it and Unblock the Notifications














