Manish Malhotra की साड़ी में इतरा रहीं पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेसेस, लोगों ने जी भर डिजाइनर को किया ट्रोल!

Pakistan Top Actresses In Manish Malhotra Designs: शादियों का मौसम है और सेलेब्स अपने बेहतरीन फैशन को आगे बढ़ा रहे हैं। सेलेब्रिटीज के सबसे फेवरेट डिजाइनर में से एक हैं मनीष मल्होत्रा। उनके डिजाइन किए गए बेहतरीन कपड़ों को एक से बढ़कर एक सेलेब स्टाइल करना चाहता है लेकिन अब उनकी पहुंच पाकिस्तान तक पहुंच गई है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस का मनीष मल्होत्रा संग रिश्ता
हाल ही में मनीष मल्होत्रा को डिजाइन की गई साड़ी और लहंगे को दो पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने स्टाइल किया था। जिसे देखने के बाद कुछ लोगों ने मनीष मल्होत्रा को ट्रोल करना ही शुरू कर दिया। आपको बता दें हाल ही में एक तरफ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने लहंगा पहना था, तो दूसरी तरफ हनिया आमिर ने एक खास मौके पर खूबसूरत साड़ी पहनी थी।
Mahira Khan का लहंगा और साड़ी
माहिरा खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मनीष मल्होत्रा के लहंगे को फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस सुनहरे लहंगे में पूरी ड्रेस पर भारी काम किया गया था। एक्ट्रेस ने वीडियो में लहंगे को फ्लॉन्ट करते हुए दुपट्टे से खेला। उनके लहंगे को गोल्डन जूलरी के साथ स्टाइल किया गया था और उनके बाल खुले हुए थे। एक्ट्रेस ने मिनिमल ग्लैम मेकअप चुना था और पूरा लुक बेहद खूबसूरत था। इससे पहले भी माहिरा खान ने मनीष मल्होत्रा की साड़ी को स्टाइल किया था। उन्होंने गोल्डन सिल्वर टोन में साड़ी पहनी थी।
Hania Aamir की साड़ी
दूसरी ओर, हनिया आमिर ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई सिल्क साड़ी पहनी थी। लैवेंडर साड़ी के बॉर्डर पर सोने के धागों का काम था। भारी ब्लाउज साड़ी के साथ बिल्कुल सही लग रहा था और इसे एक डायमंड नेकपीस के साथ स्टाइल किया गया था। इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हल्का-फुल्का ग्लैम मेकअप किया था और अपने बालों को खुला रखा था।
लोगों ने किया ट्रोल
आपको बता दें, मनीष मल्होत्रा के आउटफिट पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने जबसे पहने हैं, तब से लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। हानिया और माहिरा को इस तरह के आउटफिट में देखकर लोगों का कहना था कि वो अब अपना व्यापार सरहद पार पहुंचा रहे हैं। जबकि, भारत-पाकिस्तान के बीच के रिश्ते अब भी इतने खूबसूरत नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











