कपड़ों की तरह लड़कियां बदलते हैं सैफ: राखी सावंत
काफी समय बाद मीडिया क्वीन राखी एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं। राखी हमेशा ही किसी ना किसी बयान के चलते वह विवादों में आ जाती हैं। इस बार उन्होंने अपनी बातों का करीना कपूर और सैफ अली खान पर ऐसा तीर छोड़ा है कि कोई ना कोई तो घायल होगा ही।
राखी ने पहले तो करीना कपूर को सैफ के साथ शादी ना करने की सलाह दी और कहा कि उनके तो मेरी ही उम्र के बच्चे हैं। उससे अच्छे तो बेबो के लिए शाहिद कपूर होंगे। इनकी बाते यहीं पर नहीं खत्म हुई राखी ने कहा कि 'सैफ अली खान तो कपड़ों की तरह लड़कियां बदलते हैं।'
राखी को तो करीना और सैफ की जोड़ी ही नापसंद है। इनकी मानें तो करीना सिर्फ और सिर्फ शाहिद के साथ ही जचती हैं। फिर राखी ने अपने दुश्मन मिका के बारे में बोलना शुरू किया राखी ने कहा 'मिका एकबार फिर से मुझ पर चांस मारने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैं उनके हाथ नहीं आउंगी।' राखी बोलीं दो बच्चों के बास से नहीं शाहिद से शादी रचायें करीना
लगता है राखी ने बॉलीवुड में पंगा लेने की ठान ही ली है तभी वो बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी के बारे में बिना कुछ सोचे समझे बयान बाजी कर रही हैं। हम तो यही कहेंगे राखी ऑल द बेस्ट कहीं ऐसा ना हो कि ऐसी बयान बाजी बॉलीवुड में आपका रहना मुश्किल कर दे।


Click it and Unblock the Notifications