राखी बोलीं- दो बच्चों के बाप से नहीं, शाहिद से शादी रचायें करीना
हाल ही में बाबा रामदेव को सिर्फ योग करने की नसीहत देने वाली राखी सावंत ने अब करीना कपूर को हिदायत दी है। खास बात यह है कि यह नसीहत कटाक्ष से भरी हुई है। वैसे राखी अपने बिंदास और बड़बोले पन के लिए हमेशा से मशहूर रही हैं। राखी सावंत ने करीना कपूर पर टॉन्ट कसते हुए कहा है, "उन्हें तो रेडीमेड बच्चे मिलेंगे।"
मीडिया के सामने राखी सावंत ने खुद को पहले करीना कपूर का फैन बताया और फिर सैफ के साथ उनके रिश्ते पर सवाल कर दिया। राखी बोलीं, "मैं करीना और सैफ की प्रस्तावित शादी के लिए खुश नहीं हूं, करीना आपको सैफ से बहुत अच्छा पति मिल सकता है, अगर शादी करनी है आपको शाहिद खान से शादी करें।"
राखी की यह बात सुनकर मीडिया भी हैरत में पड़ गया कि यह शाहिद खान कौन है, लेकिन फिर राखी ने अपनी गलती को तुरंत सुधारा और बोलीं शाहिद खान नहीं शाहिद कपूर। फिर आगे उन्होंने कहा, "खान कहो या कपूर बात तो एक ही है। मैं तो पहले दिन से ही कह रही हूं कि शाहिद कपूर बेस्ट है। वह बैचलर है सैफ भी बहुत अच्छे हैं मगर उनके बच्चे बहुत बड़े हैं।"
इसके बाद करीना के लिए राखी ने एक और बात कही कि करीना पर आईटम गर्ल का टैग अच्छा नहीं लगता लेकिन उसके बाद भी वह ना जाने क्यों वो आयटम नंबर कर रही हैं।
ये तो रहा राखी का रॉकेट जो निश्चित तौर पर करीना के दिल को आग लगायेगा। अब देखते हैं कि करीना कपूर राखी की इन बातों का क्या जवाब देती हैं। खैर आप तो जवाब दे ही सकते हैं। क्या आप राखी की इन बातों से सहमत हैं? अपने जवाब नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।


Click it and Unblock the Notifications