राखी को लगी मिर्ची, मुंबई से लड़ेंगीं निर्दलीय चुनाव

आखिरकार आयटम गर्ल राखी सावंत ने फैसला कर लिया और अपने फैसले को बुधवार को जगजाहिर भी कर दिया। अब आप कहेंगे कि कौन सा फैसला तो सुनिए राखी सावंत इस साल लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। वह उत्तर-पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रही हैं।

पहले उन्हें पूरी उम्मीद थी कि उन्हें भाजपा जरूर टिकट देगी इसलिए वह जोर-जोर से बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की तारीफ कर रही थीं और पिछले दिनों वह दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मिली भी थीं।

Did You Know: राखी सावंत चुनाव के लिए फिल्म उद्योग छोड़ रही हैं

बावजूद इसके भाजपा ने उन्हें मुंबई से टिकट नहीं दिया और उन्होंने निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया। राखी सावंत निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उत्तर-पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी। इस बारे में बात करते हुए राखी ने मीडिया से कहा कि तमाम लोग मांग कर रहे हैं कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए, इसलिए मैं चुनाव लड़ने जा रही हूं।"

Exclusive: मल्लिका ही नहीं वीना-राखी सबको जेल भेजो

राखी का मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस महासचिव गुरुदास कामत और शिव सेना के गजानन कीर्तिकर, फिल्म अभिनेता व निर्देशक महेश मांजरेकर नवनिर्माण सेना (मनसे) से, निर्माता-अभिनेता कमाल आर. खान समाजवादी पार्टी (सपा) से और मयंक गांधी आम आदमी पार्टी (आप) से होगा।

हालांकि राखी ने यह जरूर कहा कि उन्हें पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर से भाजपा का टिकट दिया जा रहा था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्यंकि मुंबई वासी हैं और हिंदी व मराठी भाषा ही जानती है। राखी ने कहा कि मुझे वहां की बंगाली भाषा नहीं आती, इसलिए मैं वहां से क्यों लड़ू? बस मुझे एक मौका दीजिए, फिर देखिए मैं क्या कर सकती हूं।" खबर है कि राखी का चुनाव चिन्ह हरी मिर्ची होगा।

Did You Know: राखी सावंत ने कहा कि वह जनता और चुनाव के लिए फिल्म उद्योग छोड़ रही हैं और समाज में महिलाओं को सम्मान व आदर दिलाने के लिए संघर्ष

करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X