..................... राकेश रोशन ने कृष 4 पर किया खुलासा | Hrithik Roshan and Rakesh Roshan reveals that Krrish 4 is in scripting stage - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन की 'कृष 4' को लेकर धमाकेदार खुलासा- लॉकडाउन खत्म होते ही फिल्म शुरु!

कोई मिल गया, कृष और कृष 3 के बाद फैंस को लंबे समय से ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 का इंतजार है। राकेश रोशन ने जोरशोर से इस फिल्म की घोषणा की थी, लेकिन फिर यह टलती गई। फिलहाल वॉर के साथ ऋतिक रोशन ने अपनी आगामी किसी फिल्म पर मोहर नहीं लगाई है, ऐसे में माना जा रहा है कि कृष 4 ही स्टार की अगली फिल्म होगी।

वहीं, ताजा खबरों की मानें तो एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए राकेश रोशन ने खुलासा किया है कि कृष 4 के स्क्रिप्ट पर काम जारी है और कोरोना लॉकडाउन से उबरते ही इस फिल्म पर काम शुरु कर दिया जाएगा। अभी कास्टिंग भी फाइनल नहीं की गई है।

Hrithik Roshan

निर्देशक ने कहा कि एक बार स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी, उसके बाद ही फिल्म की एक्ट्रेस को लॉक किया जाएगा। साथ ही उन्होंने ऋतिक रोशन की बैक टू बैक सफलता पर खुशी भी जताई। बता दें, 2019 में ऋतिक ने सुपर 30 और वॉर बैक टू बैक दो सुपरहिट फिल्में दी हैं। लिहाजा, फैंस के साथ साथ अब बॉक्स ऑफिस की उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं। कृष 4 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

FLASHBACK: जब सनी लियोन से पूछे गए थे इतने घटिया और अश्लील सवाल, लोग हैरान रह गए थे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X