ऋतिक रोशन की 'फाइटर' का ऐलान होते ही आया राकेश रोशन का रिएक्शन, बोले 'मेरे रोंगटे खड़े हो गए'
सुपरस्टार ऋतिक रोशन को लेकर काफी समय से फैंस इंतजार कर रहे थे कि कब वो अपनी फिल्म को लेकर ऐलान करेंगे। लेकिन हाल ही में फैंस की ये इच्छा पूरी हो गई है। ऋतिक रोशन ने एक धमाकेदार फिल्म का ऐलान किया है जिसका नाम फाइटर है। इस फिल्म के ऐलान के बाद लगातार फैंस अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं और उनका कहना है कि फिल्म काफी बड़ी हिट साबित होने वाली है।
जैसे ही इसका ऐलान हुआ ऋतिक रोशन के पिता और मशहूर निर्माता निर्देशक राकेश रोशन का रिएक्शन फिल्म को लेकर आया है। उन्होने कमेंट करते हुए लिखा है कि.. 'रोंगटे खड़े हो गए।' गौरतलब है कि इस फिल्म के टाइटल का ऐलान एक बेहतरीना डायलॉग के साथ हुआ है जिसको ऋतिक रोशन बोलते नजर आ रहे हैं। जाहिर है कि राकेश रोशन को ये काफी पसंद आया है और वो तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

दीपिका पादुकोण
इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं जो कि पहली बार ऋतिक के साथ काम करेंगी।

ऋतिक के साथ दीपिका
काफी समय से इस बात की चर्चा थी कि ऋतिक के साथ दीपिका नजर आने वाली हैं और अनुमान लगाया जा रहा था कि वो फिल्म कृष 4 होगी।

लोगों को चौंका दिया
लेकिन इस फिल्म में उनकी दमदार एंट्री ने लोगों को चौंका दिया और इस फिल्म पर चार चांद भी लगा दिए हैँ।

कृष 4 को लेकर चर्चा
ऋतिक रोशन इसके अलावा फिल्म कृष 4 को लेकर चर्चा में हैं जिसका ऐलान काफी जल्दी होने वाली है और इसके स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

फिल्म का ऐलान करेंगे
राकेश रोशन ने कुछ समय पहले कहा था कि जैसे ही सबकुछ क्लियर होता है वो खुद इस दमदार फिल्म का ऐलान करेंगे।

बेहतरीन रोल
इसके अलावा दीपिका पादुकोण इस एक्शन फिल्म में बेहतरीन रोल के साथ लोगों का दिल जीतती हुई नजर आने वाली हैं।
क्या कंगना रनौत राजनीति में रखने जा रहीं हैं कदम? लेटेस्ट ट्वीट पढ़कर चौंक जाएंगे आप!


Click it and Unblock the Notifications











