क्या कंगना रनौत राजनीति में रखने जा रहीं हैं कदम? लेटेस्ट ट्वीट पढ़कर चौंक जाएंगे आप!
अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो हर तरह के मुद्दों पर अपनी बातें सबके सामने रखती हुई नजर आती रहती हैँ। इससे कई बार उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कंगना रनौत इस समय कई लीगल केस में फंस चुकी हैं और तापसी पन्नू से भी उनकी बहस सोशल मीडिया पर चल रही है। लेकिन इस बात एक ऐसा पोस्ट उन्होने किया है जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या कंगना रनौत राजनीति में आने वाली हैं?
कंगना रनौत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना रनौत ने लिखा था कि.. 'एक दिन बीता और एक और केस लग गया, कुछ ऐसी राजनीतिक पार्टियां हैं जो कि मुझमें मंत्री समझ के निवेश कर रही हैं। एक नेता की तरह हर रोज में मुझे घेर लिया जाता है, कानूनी लड़ाइयां और विरोध होते हैं, ये सब तब हो रहा है जब मुझे किसी राजनेता का समर्थन नहीं है।

कंगना का ट्वीट
सिनेमा ही मेरा एकलौता प्यार है पर शायद..' कंगना रनौत ने अपनी इच्छा इस तरह से जाहिर की है जो क्लियर नहीं हो पाई।

पसंद किया जा रहा है
ये ट्वीट काफी तेजी से पसंद किया जा रहा है और कंगना रनौत के फैंस इस बात को लेकर इंतजार में हैं कि शायद कंगना किसी पार्टी को जॉइन करेंगी।

तेजस, थलइवी
फिलहाल वो कंगना रनौत कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं और तेजस, थलइवी जैसी फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं।

किया ये ऐलान
कुछ समय पहले तेजस का ऐलान उन्होने किया था और फिल्म का टाइटल लोगों को काफी पसंद आया था।

राजनाथ सिंह से मुलाकात
इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत काफी ज्यादा बिजी है और हाल ही उन्होने फिल्म तेजस के लिए राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।
वाणी कपूर ने हॉट बिकिनी तस्वीर पोस्ट कर लोगों को बनाया दीवाना, सनसेट एंजॉय करतीं आईं नजर


Click it and Unblock the Notifications