तो क्या बदल रहा है बड़जात्या फिल्मी परिवार?

बड़जात्या प्रोडक्शन की फिल्म .मतलब एक फैमिली फिल्म ...जिसमें प्यार होता है, रोमांस होता है और इमोशंस होता लेकिन मर्यादित रूप में...कुछ ऐसी ही तस्वीर आंखों के सामने आती है ना.. साफ-सुथरी और सामाजिक फिल्में देने वाला बड़जात्या प्रोडक्शन अब बदल रहा है जिसकी शुरूआत हो रही है जासूसी रोमांच पर आधारित फिल्म 'सम्राट एंड कंपनी' से।

जिसके पोस्टर लांच के अवसर पर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या ने कहा कि "मैं शायद अपनी परवरिश और विचारों की वजह से खुद को बंधन में महसूस करता रहा हूं, लेकिन राजश्री की अगली पीढ़ी पर किसी तरह का बंधन नहीं होगा।

Did You Know: 14 साल बाद सूरज बड़जात्या सलमान खान के साथ फिल्म बना रहे हैं

इसलिए ही जब मेरी बहन कविता ने मुझे इस फिल्म के बारे में बताया, तो मैंने कहा, यह फिल्म जरूर बनाओ। यह ऐसी फिल्म है, जो शायद मैं भी बनाना चाहता, लेकिन तुम इसे जरूर बनाओ।"अब हम नए नए विषयों के साथ प्रयोग करेंगे। हमें बंधकर काम नहीं करना चाहिए। राजश्री को हर तरह कीफिल्में बनानी चाहिए।"

बड़जत्या ने ही सलमान को 'प्रेम' सिखाया

देखते हैं यह प्रयोग बड़जात्या प्रोडक्शन को कहां लेकर जाता है? हालांकि बड़जात्या ने अपनी ही हिट फिल्म 'चितचोर' की रीमेक फिल्म 'मैं प्रेम की दिवानी' हूं..नये प्रयोग के साथ बनायी थी जो कि सुपर फ्लॉप साबित हुई थी।

इस फिल्म में बड़जात्या ने अपनी अभिनेत्री सा़ड़ी से निकाल कर स्विमिंग सूट में दिखाया था जो कि लोगों को पसंद नहीं आया और फिल्म बुरी तरह से पिट गयी थी। जनता को बड़जात्या का यह बदला रूप समझ में नहीं आया था। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि जासूसी वाला प्रयोग बड़जात्या के लिए लकी साबित होता है या नहीं।

Did You Know: 14 साल बाद सूरज बड़जात्या सलमान खान के साथ फिल्म बना रहे हैं। फिल्म की हिरोईन को लेकर तलाश जारी है। फिल्म में सलमान खान का डबल रोल होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X