कमाल है! रिलीज के पहले ही 'लिंगा' 100 करोड़ कल्ब में शामिल
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों का यूं तो मुकाबला नहीं, लेकिन रिलीज होने के पहले ही 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर लेना हैरानी वाली बात लगती है। हम बात कर रहें दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म 'लिंगा' की, जिसने रिलीज के पहले ही 120 करोड़ की कमाई कर ली है।
रजनीकांत इन दिनों के एस रवि कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लिंगा' में काम कर रहे हैं। चर्चा है कि ‘लिंगा' के डिस्ट्रीब्यूशन राइटस 120 करोड़ रुपए में बिक गए हैं। इरोज इंटरनेशनल ने ‘लिंगा' के डिस्ट्रीब्यूशन राइटस 120 करोड़ रुपए में खरीदे हैं।
आपको बता दें, ‘लिंगा' के तमिल, तेलुगू और हिंदी तीनों ही भाषाओं के राइट्स इरोज ने ले लिए हैं। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
गौरतलब है कि फिल्म ‘लिंगा' में रजनीकांत के अलावा सोनाक्षी सिन्हा की भी मुख्य भूमिका है। फिल्म में एआर रहमान ने संगीत दिया है। वहीं, इन सबके बीच खास बात यह है कि फिल्म 'लिंगा' रजनीकांत के जन्मदिन पर 12 दिसंबर को रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications












