Video: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'लिंगा' का धमाकेदार टीजर रिलीज
दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म 'लिंगा' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। गौरतलब है कि इस फिल्म के टीजर का इंतजार काफी दिनों से था, इसके दो कारण हैं। पहला, फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर अपने जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म में पहली बार रजनीकांत के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं।

रजनीकांत और सोनाक्षी की जोड़ी वाली इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। वहीं फिल्म का टीजर इन उम्मीदों को और बढ़ा गया। टीजर रजनीकांत के एक्शन और सोनाक्षी की अदाओं से भरपूर है। लेकिन हमेशा की तरह रजनीकांत टीजर में बेहद प्रभावशाली लग रहे हैं। आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्हा की ये पहली साउथ फिल्म है। इस फिल्म में रजनीकांत, सोनाक्षी के साथ अनुष्का शेट्टी भी नजर आएंगी।
लिंगा की टीजर रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गई और सोशल साइट्स पर छा गई। महज 18 घंटों के अंदर इसे 7 लाख 80 हजार लोग देख चुके हैं और अभी भी इसे हिट्स पर हिट्स पर मिल रहे हैं। फिल्म के पहले लुक को गणेश चतुर्थी के मौके पर सोशल मीडिया पर जारी किया गया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
फिल्म 'लिंगा' का निर्देशन एस रविकुमार ने किया है। जबकि फिल्म में ए.आर रहमान ने म्यूजिक दिया है। 'लिंगा' दिसंबर में रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications











