Trailer: 'लिंगा' में सुपरस्टार रजनीकांत का धमाल और सोनाक्षी का कमाल
दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लिंगा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लिंगा का टीजर जितना जबरदस्त था, फिल्म का ट्रेलर उतना की धमाकेदार और एक्शन से भरपूर है। वहीं ट्रेलर में दिख रहा है रजनीकांत का दमदार और यूनिक स्टाइल।
आपको बता दें, फिल्म लिंगा में एक नहीं, बल्कि दो रजनीकांत दिखेंगे। जी हां, फिल्म में रजनीकांत का डबल रोल देखने को मिलेगा। वहीं, इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। ट्रेलर में सोनाक्षी का लुक गांव की लड़कियों की तरह नजर आ रहा है। इसके अलावा रजनीकांत के एक कैरेक्टर का लुक जहां बिजनेसमैन से प्रेरित दिख रहा है तो दूसरा काउ ब्वॉय की तरह है।
के एस रविकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'लिंगा' रजनीकांत, सोनाक्षी सिन्हा और अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। जबकि फिल्म में संगीत दिया है ए आर रहमान ने। यह फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, आपको बता दें, रजनीकांत की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 100 से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। लिहाजा, उम्मीद है कि यह फिल्म सुपरहिट साबित होगी और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।
बहरहाल, नीचे देखिए फिल्म लिंगा का धमाकेदार ट्रेलर।


Click it and Unblock the Notifications
