रजनीकांत के लिए मंदिरों में हो रही है विशेष पूजा

तमिल सुपर स्टार रजनीकांत के लिए दुआओं का दौर जारी हो गया है, वो जल्द ठीक हो जाये इसके लिए लोगों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। जबसे ये खबर आयी है कि रजनीकांत को आईसीयू में भर्ती किया गया है तब ही से उनके चाहने वाले उनके लिए पूजा अर्चना कर रहे हैं। बुधवार को तिरूवर मंदिर में करीब 1008 महिलाओं ने रजनीकांत के लिए स्पेशल पूजा की है। कई जगह तो लोगों ने रजनी के जल्द ठीक होने के लिए उपवास रख लिया है। निगाहें बस ऊपर वाले से ये ही मांग रहीं है कि वो उनके रोबोट को जल्द से जल्द ठीक कर दें।

आपको बता दें कि रजनी कांत बीते बीस दिनों से काफी बीमार चल रहे हैं। खबर आ रही है कि उन्हें निमोनिया हो गया है, उनकी किडनी में संक्रमण है, हाल ही में उनके पाचन नली की सर्जरी की गई थी। 61 साल के रजनीकांत की कल हालत बिगड़ने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया है। रजनीकांत इस समय चेन्नई के रामचंद्र मेडिकल सेंटर में भर्ती है।

रजनीकांत इन दिनों राना फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म में वो तिहरी भूमिका निभा रहे हैं, फिल्म में उनकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं, फिल्म को दिसंबर तक पूरा होना था लेकिन इस समय रजनीकांत की बीमारी के चलते इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। तमिल फिल्मो के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत को लोग अपना लकी चार्म मानते हैं, लेकिन आज वो ही भगवान अपनी बीमारी से जूझ रहा है।

रजनीकांत की हालत स्थिर बताई जा रही है। रजनीकांत की बीमारी पर दवाईयों का असर हो रहा है ऐसा डॉक्टर कह रहें हैं, उनकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने किसी को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी है। फिलहाल हर कोई ऊपरवाले से ये ही दुआ कर रहा है कि उनका भगवान पूरी तरह से स्वस्थ हो जाये और जल्द से जल्द अस्पताल से वापस आ जाये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X