रजनीकांत की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

सबसे पहले उन्होंने पेट में दर्द होने की शिकायत दर्ज की थी , ये सब कुछ राना फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था। लेकिन फिर उन्हें कुछ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन उन्हें दोबारा चेस्ट पेन की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें सांस की नली में संक्रमण और गैस्ट्रोइन्टेस्टनल दिक्कतों के कारण भर्ती करवाया गया था।
खबर ये भी थी कि उनके पाचन नली की थोड़ी सी सर्जरी भी की गई है, डॉक्टरों का कहना था कि रजनीकांत चेन स्मोकर है जिसके चलते उन्हें दिक्कतों का समान करना पड़ रहा है। फिलहाल रजनीकांत आईसीयू में भर्ती हैं। और उनकी देखरेख में डाक्टर और घर-परिवार वाले लगे हुए हैं। फिलहाल जो जानकारी मिल रही है उससे तो यही लगता है रि रजनी कr हालत में सुधार हो रहा है और अब तक सब-कुछ ठीक है।
फिलहाल उनके चाहने वालों ने उनके लिए दुआ मांगनी शुरू कर दी है। ताज्जुब ये है की रील लाईफ के जरिये हर असंभव को संभव बनाने वाले रजनीकांत अपनी रीयल लाईफ में लगातार बीमारी से जूझ रहे हैं। रजनी की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी है।
;

Click it and Unblock the Notifications











