बहुत जल्द राणा आपके बीच होगा : रजनीकांत

तमिल फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत के दावा किया है कि उनकी बहुप्रतिक्षित फिल्म राणा की बहुत जल्द उनके चाहने वालों के बीच में होगी। वो सिंतबर से फिल्म की शूंटिंग पर वापस लौट रहे हैं। गौरतलब है कि रजनीकांत की बहुप्रतिक्षित फिल्म राणा की शूटिंग रजनी की बीमारी की वजह से बीच में अटक गयी थी जिससे लगने लगा था कि फिल्म का पूरा हो पाना बहुत मुश्किल हैं।

फिल्म में रजनी पहली बार तिहरा रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की कटीली काया दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं, जिन्होंने भी कहा है कि उन्हें खुशी हो रही है कि रजनीकांत ठीक हो गये हैं। रजनी से पहले दिलीप कुमार ने बैराग और अमिताभ बच्चन ने अदालत में तिहरी भूमिका निभायी थी उसके बाद किसी ने भी ऐसा रोल नहीं किया है।

आपको बता दें मंगलवार की देर रात जब रजनीकांत सिंगापुर से अपनी धरती चेन्नई पहुंचे तो लगा कि जैसे दिवाली का मौसम आ गया है। लोग नाच- गा रहे थे। रजीनकांत ने सबका तहे दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि ये उनके चाहने वालों के प्रेम है जिसके चलते वो ठीक होकर वापस आ गये हैं। मालूम हो कि रजनीकांत किडनी की परेशानी के चलते काफी बीमार हो गये थे, उनकी हालत काफी खराब हो गयी थी, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर जाना पड़ा।

खैर रजनीकांत अब पूरी तरह से स्वस्थ है, कुछ दिनों के आराम के बाद वो पूरी तरह से अपने काम पर लौट आयेगें। हमारी पूरी टीम भी उनके ठीक होने से बहुत खुश है।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X