घर लौटा रोबोट, एयरपोर्ट पर जमकर हुआ स्वागत

घंटो लाइन में लग कर उनका इंतजार कर रहे उनके चाहने वालों ने ढोल-नागाड़ो से उनका स्वागत किया। रजनी ने भी अपने चाहने वालों को ज्यादा तंग नहीं किया वो बड़ी ही गर्मजोशी में आकर लोगों से मिले। उन्होंने हाथ जोड़ कर उनका अभिवादन किया और कहा कि अब वो पहले से बहुत बेहतर है , थोड़े दिन आराम करने के बाद वो सितंबर से अपने काम पर लौट आयेगें और उम्मीद करते हैं कि उनकी फिल्म राणा बहुत जल्द उनके बीच में होगी।
रजनी ने कहा कि शायद ये ऊपर वाले का आशिर्वाद है और आप लोगों का प्यार जो मुझे वापस मेरे घर ले आया। मैं हमेशा आप का आभारी रहूंगा।
गौरतलब है कि राणा फिल्म की शूटिंग के दौरान लगभग डेढ़ महीने पहले रजनीकांत की हालत काफी गंभीर हो गयी थी। उन्हें किड़नी सबंधित समस्या उत्पन्न हो गयी थी जिसके बाद उनके घरवाले उन्हें सिंगापुर ले गये थे जहां उनका इलाज हुआ है। जब वो एयर पोर्ट पर आये तो उनके साथ उनकी पत्नी लता रजनीकांत व दोनों बेटियां ऐश्वर्या व सौंदर्या मौजूद थीं ।
आपको बता दें फिल्म राणा में रजनीकांत तिहरी भूमिका में हैं। फिल्म में उनकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण है। रजनी के ठीक होने की खबर से पूरे फिल्म जगत में खुशी का माहौल है। लोगों ने ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया है। फिल्म को साल के अंत में खत्म करने की बात कही गयी थी लेकिन रजनी के बीमार होने से मामला अटक गया था। लेकिन अब जब रजनी वापस आ गये है ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि राणा साल के अंत में प्रदर्शित हो जायेगी।
;

Click it and Unblock the Notifications











