राजकुमार राव ने निभाई दोस्ती- सुशांत सिंह की फिल्म 'दिल बेचारा' का कर रहे हैं प्रमोशन
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है। लेकिन ये खबर सुशांत के फैंस को काफी ज्यादा परेशान कर रही थी कि आखिर सुशांत की मौत के बाद उनकी फिल्म का प्रमोशन आखिर कौन करेगा। इसके अलावा फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने भी ये बात कही थी कि उनको पता नहीं था कि इस फिल्म की रिलीज के वक्त सुशांत उनके साथ नहीं होगे।
खबर है कि इस फिल्म को सुशांत के दोस्त और शानदार अभिनेता राजकुमार राव प्रमोट करेंगे। ऐसी खबर इसलिए सामने आई क्योंकि राजकुमार राव ने इस फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में साझा किया था। इसके अलावा उनका एक पोस्ट भी वायरल हुआ था जिसमें उन्होने लिखा था कि.. 'आपकी याद आएगी भाई।' इस फिल्म को राजकुमार राव के अलावा श्रद्धा कपूर और भूमि पेडनेकर ने भी प्रमोट किया है।
मौनी रॉय को याद आए सुशांत सिंह राजपूत- अंकिता लोखंडे के साथ साझा की ये तस्वीरें
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











