मौनी रॉय को याद आए सुशांत सिंह राजपूत- अंकिता लोखंडे के साथ साझा की ये तस्वीरें
सुशांत सिंह राजपूत की मौत जबसे हुई है उनके किसी ना किसी नजदीकी का पोस्ट सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है और लोग उनकी मौत से काफी ज्यादा दुखी हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने लंबे डिप्रेशन के चलते खुदकुशी कर ली थी और इसके बाद से उनके फैंस काफी ज्यादा परेशान हैं। आए दिन उनके करीबी दोस्त.. टीवी स्टार्स और बॉलीवुड स्टार्स उनको याद करते रहते हैं।
इस समय अभिनेत्री मौनी रॉय का पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड हैं और किसी समय दोनो काफी स्ट्रांग रिलेशनशिप शेयर करते थे। मौनी रॉय ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि उनको सुशांत की याद आ रही है।
OTT पर कुली नंबर 1 रिलीज और फिल्म में कोरोना की कहानी? डेविड धवन ने खोला सबसे बड़ा राज!
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











