राजकुमार हिरानी का बाइक एक्सीडेंट, लीलावती अस्पताल में भर्ती!
बॉलिवुड के जाने माने निर्देशक, आमिर खान और संजय दत्त के करीबी दोस्त राजकुमार हिरानी एक बाइक एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गये है। राजुकमार हिरानी के जबड़े में फ्रैक्चर हो गया है। इस वक्त राजकुमार हिरानी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।
खबरों के अनुसार राजकुमार हिरानी के एक सहयोगी ने रॉयल एनफील्ड बाईक खरीदी थी जिसे राजकुमार हिरानी ने चलाने की कोशिश की। लेकिन बाइक चलाते समय वो उसका भार संभाल ना सके और गिर पड़े। जिसके चलते राजकुमार हिरानी के जबड़े में फैक्चर हो गया।
फिल्हाल राजकुमार हिरानी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर्स उन्हें ऑपरेट कर रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि राजकुमार हिरानी की हालत ठीक है और ज्यादा गंभीर नहीं है।
rajkumar hirani hospital accident mumbai lilavati hospital pk aamir khan bollywood sanjay dutt राजकुमार हिरानी अस्पताल एक्सीडेंट लीलावती अस्पताल पीके आमिर खान बॉलिवुड संजय दत्त


Click it and Unblock the Notifications



