..................... Rajinikanth's latest blockbuster 'Enthiran' a big hit in Malaysia | मलेशिया पर चढ़ा रोबोट का बुखार - Hindi Filmibeat

मलेशिया पर चढ़ा रोबोट का बुखार

robot
तमिल सुपर स्टार रजनीकांत को पूरा देश गॉड की तरह मानता है, लेकिन आप को जानकर आश्चर्य होगा कि रजनीकांत को मलेशिया में लोग एक भगवान की तरह पूजते हैं, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है रजनी की फिल्म रोबोट का वहां हिट होना। रजनी की फिल्म को देखने को लिए वहां पर लोगों के बीच गदर मची हुई है।

पढ़े : नौटंकीबाज 'रोबोट'

मलेशिया के स्थानीय अखबारों के मुताबिक जिस दिन रजनी की फिल्म वहां रिलीज हुई है, उस दिन वहीं के शाही मंदिरों के तीन पुजारी सुबह पूजा करने के बाद ग्यारह बजे की शो में फिल्म देखने चले गए। इसी तरह कारोबारी डब्ल्यू मुरलीधरन अपने घर से दूसरे शहर के लोटस फाइव स्टार सिनेमाहॉल में रजनीकांत की रोबोट देखने पहुंचे थे। दूसरे शहर में आने का जोखिम इसलिए उठाया क्योंकि उनके शहर में पहला शो 3 बजे से था और वो इतनी देर इंतजार नहीं कर सकते थे।

मलेशिया में तमिल लोगों की बड़ी संख्या में रहते हैं, यहां रहने वाले 8 फीसदी लोग भारतीय हैं और उनमें तमिलों की तादाद सबसे ज्यादा है. रजनीकांत और ऐश्वर्या जुलाई में यहां रोबोट का म्यूजिक लॉन्च करने आए थे।तब उन्हें देखने के लिए बड़ी भारी भीड़ उमड़ी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X