नौटंकीबाज 'रोबोट'

By अंकुर शर्मा

robot
प्रोड्यूसर:कलानिधि मारण
बैनर:सन पिक्चर्स
एक्टर्स:रजनीकांत,ऐश्वर्या राय बच्चन और डेनी डेन्जोंगपा
डायरेक्टर:शंकर
रेटिंग:3/5

समीक्षा : बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म 'रोबोट' ने आज सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे दी है, दर्शको को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि ये फिल्म हैं भारतीय सिनेमा में भगवान का दर्जा प्राप्त मिस्टर रजनीकांत की। तमिल, तेलगू और हिंदी में प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने आज बॉक्स आफिस पर काफी भीड़ बटोरी है।

रोबोट मूलत: हिन्दी फिल्म नहीं है। यह हिन्दी में डब की गई है। फिल्म दक्षिण की फिल्मों की तरह बनाई गई है जिसमें भरपूर ड्रामा है। रजनीकांत के जलवों से सजी फिल्म में उनके वो तमाम लटके झटके हैं।, जिनके लिए वो जाने जाते हैं। रजनीकांत ने कुछ ऐसे स्टंट किए हैं जो पहले देखे नहीं गए। स्पेशल इफेक्ट से भरपूर ये फिल्म रोमांचित तो नहीं करती है लेकिन इतना जरूर है कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला देती है। हमेशा की तरह रजनी का अभिनय बेहद उम्दा है, रही बात फिल्म की अभिनेत्री ऐश की तो अपने ससुर तुल्य रजनीकांत के साथ इश्क करते वो बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। फिल्म में उन्हें क्यो रखा गया है ये पता करना थोड़ा मुश्किल हैं, शायद लोगों को इक्ट्ठा करने के लिए लेकिन रजनी के होते किसी को भीड़ की कमी महसूस तो नहीं होनी चाहिए। ऐश के अभिनय को देखकर लगता है जैसे कि वो एक्टिंग की एबीसीडी भूल चुकी है। लगता ही नहीं ये देवदास की पारो हैं।

फिल्म के स्पेशल इफेक्ट अच्छे हैं। ए. आर. रहमान का संगीत औसत ही है। फिल्म का छायांकन हालाँकि काफी अच्छा है। शंकर का निर्देशन औसत है। करीब 200 करोड़ के बजट वाली फिल्म के दो हजार प्रिंट रिलीज हुई है। फिल्म में वो सारे मसाले हैं, जिनसे फिल्में हिट होती है, कहना गलत ना होगा कि शंकर का 'रोबोट' बेहद नौटंकीबाज है। वो हंसाता है, रूलाता है, डांस करता है और शैतानी भी इसलिए कहा जा सकता है वो बेहद नाटकबाज है।

कहानी- फिल्म की कहानी है वैज्ञानिक बने डॉक्टर वासी यानी रजनीकांत की, जो अपने प्रयोगों से एक मानव सरीखे रोबोट की कल्पना को साकार करते हैं। इस रोबोट को नाम मिलता है-चिट्टी। चिट्टी अपने वैज्ञानिक पिता का हुबहू है। ये रोबोट बिलकुल डॉक्टर वासी के इशारे पर काम करता है। लेकिन, तभी तक जब तक वासी एक और प्रयोग नहीं करता। जी हां...खतरनाक प्रयोग। रोबोट में इंसानी भावनाएं डालने का।

भावनाओं से भरा रोबोट वासी की प्रेमिका सना (ऐश्वर्या राय) के ही इश्क में गिरफ्तार हो जाता है। और बस यही से कहानी में नए मोड़ आना शुरु होते हैं। इंसान और मशीन की लड़ाई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X