चुनाव से डरे रजनीकांत बढ़ाई 'कोचादइयां' की रिलीज डेट
पहले यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो रही थी लेकिन अब यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़़ाने के पीछे कहा जा रहा है कि फिल्म की एडीटिंग अभी बाकी है। फिल्म की पूरी टीम औऱ रजनीकांत फिल्म को लेकर कोई रिस्क नहीं उठाना चाहते हैं इसलिए रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।
भगवान ने किया राजनीति को नमस्कार, कहा कभी सोचा नहीं
वैसे फिल्मी पंडितों का कहना है कि अगले महीने देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके कारण लोगों का झुकाव फिल्मों की ओर कम होगा और इससे रजनी की महंगी फिल्म का बिजनेस चौपट होगा इसलिए ही रजनीकांत ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।
मालूम हो कि रजनीकांत की महात्वाकांक्षी फिल्म 'कोचादइयां' भारत की पहली फोटो रियलिस्टिक एनीमेशन फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैक्री श्रॉफ, आर.शरत कुमार, आदि पिनीशेट्टी और शोबना महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
'कोचादइयां' की निर्माण रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने किया है जिसके लिए सौंदर्या ने कहा कि उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'कोचादइयां' उनके पिता के शानदार करियर को समर्पित है।


Click it and Unblock the Notifications












