63 साल के रजनीकांत को ऐश-दीपिका भी मानती हैं हॉट
फिल्म रोबोट की शूटिंग के वक्त ऐश्वर्या राय ने एक साक्षात्कार में कहा था कि रजनीकांत के साथ काम करके लगा कि एनर्जी क्या होती है? वो इतने हॉट हैं कि उन्हें पर्दे पर एक्टिंग करते देख मेरे पसीने छूट जाते थे तो वहीं दीपिका पादुकोण को भी रजनीकांत बेहद हॉट दिखते हैं। दीपिका रजनीकांत के साथ 'कोचादइयां' फिल्म कर रही हैं।
फिल्म का पहला लुक लोगों के सामने आ चुका है जिसे उम्मीद से ज्यादा लोकप्रियता मिली है। फिल्म में रजनी की हिरोईन बनीं दीपिका पादुकोण रजनी की उम्र से काफी छोटी है। इस 3 डी फिल्म में रजनी को दीपिका के अपोजिट देखना अपने आप में ही काफी अलग बात है तो वहीं जो बात सुनने में आयी है उसे सुनकर आपको हैरानी होगी।
खबर है कि फिल्म में दीपिका का बहुत छोटा सा रोल हैलेकिन दीपिका, रजनीकांत के साथ काम करने का मौका गंवाना नहीं चाहती थीं इसलिए उन्होंने फिल्म के लिए हां बोला।
दीपिका -ऐश की बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रजनीकांत को हॉट केवल पब्लिक ही नहीं मानती हैं बल्कि वो लोग भी मानते हैं जिनकी खुद की गिनती हॉट लोगों में होती है।


Click it and Unblock the Notifications
