फिल्म 'रजनी' की लेकिन भाव खा रही हैं 'दीपिका'
है ना हैरान कर देने वाली बात.. लेकिन सच्चाई यही है कि दीपिका पादुकोण ने इन दिनों अपने भाव काफी बढ़ा दिये हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि फिल्म 'कोचादइयां' में काम करने के लिए दीपिका मैडम ने मात्र दो दिन के तीन करोड़ रूपये लिये है। बावजूद इसके यह फिल्म तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत की है। फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में भी नहीं है लेकिन फिर भी अपने छोटे से रोल के लिए दीपिका ने तीन करोड़ रूपये लिये है।
वैसे दीपिका ने अगर अपनी प्राईस बढ़ायी है तो इसमें हैरान होने वाली बात नहीं है क्योंकि यह उनका हक है। क्योंकि इस साल की उनकी तीनो रिलीज फिल्मों रेस 2, यह जवानी है दीवानी और चेन्नई एक्सप्रेस ने 100 करोड़ से ज्यादा का रोल किया है। यही नहीं हॉलीवुड की हिट सीरीज फार्स्ट एंड फ्यूरियस 7 में भी दीपिका पादुकोण का चयन हुआ है।
फिलहाल फिल्म 'कोचादइयां' की निर्माता और रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने दीपिका की जमकर तारीफ की और कहा कि दीपिका ने अपना रोल बखूबी निभाया है उनकी कितनी तारीफ की जाये, उतनी कम है। वह एक परफेक्ट स्टार है।
गौरतलब है कि फिल्म 'कोचादइयां' एक 3d फिल्म है, पहले इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को लिये जाने की बात हो रही थी लेकिन एन मौके पर कैटरीना की जगह दीपिका पादुकोण को ले लिया गया है।
आईये देखते हैं 'कोचादइयां' की एक झलक तस्वीरों में..


Click it and Unblock the Notifications











