..................... Rajesh Khanna’s ‘live-in partner’ files case against Twinkle, Akshay | राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर ने किया अक्षय-ट्विंकल पर केस - Hindi Filmibeat

राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर ने किया अक्षय-ट्विंकल पर केस

मुंबई। कहते हैं ना जमीन-जायदाद फसाद की जड़ होते है जो जीते-जी तो परेशान करते ही मरने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ते है। कुछ ऐसा ही हो रहा है खन्ना परिवार के साथ। फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना की मौत के बाद भी उनके घर विवाद मचा हुआ है प्रापर्टी को लेकर।

ताजा मामले में खबर आ रही है कि राजेश खन्ना से बेइंतहा मोहबब्त करने वाली और लंबे समय तक उनके साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना के दामाद और फिल्म स्टार अक्षय कुमार और उनकी पत्‍‌नी ट्विंकल खन्ना के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया है।

अक्षय-ट्विंकल के अलावा केस राजेश खन्ना की दूसरी बेटी रिंकी खन्ना और उनके पति और पत्नी डिंपल खन्ना पर भी हुआ है। लेकिन केस प्रापर्टी को लेकर नहीं बल्कि घरेलू हिंसा का दर्ज हुआ है।

अनीता आडवाणी ने खन्ना परिवार से पचास करोड़ का हर्जाना भी मांगा है। चूंकि अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए दुबई गये हुए हैं ऐसे में अक्षय की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि खन्ना परिवार अनीता आडवाणी को मुंह तोड़ जवाब देने वाला है।

अनीता ने अपनी अर्जी में कहा है कि वो और ऱाजेश खन्ना आत्मीय रिश्तों में बंधे हुए थे। राजेश खन्ना की दिली इच्छा थी कि उनके मरने के बाद अनीता उनके बंग्ले आशीर्वाद में रहे लेकिन राजेश खन्ना की मौत के बाद ही अक्षय कुमार और खन्ना के पूरे परिवार ने उन्हें धक्के मार कर बाहर निकाल दिया यही नहीं जब उन्होंने विरोध जताया तो उन्होंने उनके साथ मार-पीट और अभद्र व्यवहार किया।

अनीता ने कहा है कि या तो खन्ना परिवार उन्हें 50 करोड़ रूपये दे या फिर उन्हें आशीर्वाद में रहने दें। अनीता ने हैरत अंगेज खुलासा करते हुए कहा है कि मरहूम राजेश खन्ना के पास 600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है जिस पर उनका भी उतना ही अधिकार है जितना की खन्ना परिवार का। अनीता ने अक्षय कुमार पर आरोप लगाया है कि अक्षय ने राजेश खन्ना से उनकी वसीयत पर गलत अंगूठे का निशान लगवाया है। राजेश खन्ना की हालत ठीक नहीं थी जिसका फायदा अक्षय कुमार ने उठाया है। जानिए अनीता आडवाणी को

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X