अनीता, राजेश की जिंदगी में चौथी औरत है!

लवर बॉय के रूप में विख्यात राजेश खन्ना अपने निजी जीवन में भी काफी रंगीन मिजाज माने जाते हैं। आज उनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें उम्र के इस पड़ाव पर आकर सच्चा प्यार मिल गया है वो भी अनीता आडवाणी के रूप में। जो कि एक बिजनेस वूमन है और फिलीपिंस के पूर्व राष्ट्रपति की भतीजी बतायी जाती है। अब दोनों लोगो के बीच दोस्ती छोड़कर कुछ और है इस बारे में कहा नहीं जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि राजेश खन्ना का नाम पहली बार किसी महिला से नहीं जुड़ा है।
इससे पहले भी राजेश खन्ना को कथित रूप से तीन बार मुहब्बत हो चुकी है। थोड़ा पीछे चलते हैं, जिस समय बॉलीवुड में राजेश खन्ना का सितारा बुलंद था, डायरेक्टर उनके घर पर लाईन लगाया करते थे। उस समय राजेश की जिंदगी में एक महिला आयी थीं जो निहायत ही खूबसूरत और टैलंटड थी, वो भी फिल्मी दुनिया में काम करना चाहती थीं, उनका नाम है टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू । 1960 से लेकर 1976 तक राजेश और अंजू का ऱिश्ता बना रहा, दोनों एक-दूसरे के प्रेम में गिरफ्तार रहे लेकिन अचानक उनके बीच में क्या हुआ कि दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गये और सात साल पुराने रिश्ते ने दम तोड़ दिया।
उसके बाद फिल्म बॉबी से फिल्मी दुनिया मे क्रांति लाने वाली 16 साल की अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना की जिंदगी में बहार बन कर आयीं, दोनों ने अपने प्यार को खूबसूरत अंजाम देने की कोशिश की। दोनों ने शादी कर ली, हालांकि दोनो की उम्र में काफी अंतर था। राजेश खन्ना नहीं चाहते थे कि डिंपल फिल्मों में काम करें जो वजह बना दोनों के रिश्ते के खात्मे का। उनके रिश्ते ने दस साल बाद दम तोड़ दिया। दोनों को शादी से दो बेटियां भी हुई जिनका नाम टिंवकल और रिंकी हैं।
डिपंल के जाने के बाद राजेश खन्ना के दिल में एक बार फिर से मुहब्बत के अंकुर फूटे, इस बार उनका दिल आया बॉलीवुड में पैर जमाने का प्रयास करती अभिनेत्री टीना मुंनीम पर। जिनके साथ राजेश खन्ना ने सावन कुमार के निर्देशन में सुपर डूपर हिट फिल्म सौतन दी थी। लेकिन ये रिश्ता भी परवान नहीं चढ़ पाया, टीना का करियर फिल्मों में ज्यादा उफान नहीं भर पा रहा था, टीना ने विदेश जाकर अपनी पढ़ाई करने की सोची और वो फिल्मी दुनिया को बीच में छोड़कर विदेश चली गई और जब वो लौंटी वो काफी परिपक्क हो चुकीं थीं। उन्होंने मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी से शादी कर ली। और तीसरी बार राजेश खन्ना अपनी दुनिया में वीरान रह गये।
एक बार फिर से लंबे इंतजार के बाद ये कहा जा रहा है कि राजेश खन्ना की जिंदगी में फिर से प्यार के फूल खिले हैं, लेकिन काका ने अभी इस बात को स्वीकारा नहीं है, देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाक्ई में राजेश खन्ना अनीता को प्रेम के रूप में स्वीकारते हैं या फिर ये रिश्ता भी और रिश्तों की तरह खोखला साबित होता है।
;

Click it and Unblock the Notifications