राजेश की लिव-इन पार्टनर अनीता की याचिका पर सुनवाई 27 को
एक दिन राजेश खन्ना ने उन्हें अचानक गले लगाकर किस किया था। इस बात से वो बहुत ज्यादा घबरा गयी थी जिसके बाद वो जयपुर पढने चली गयीं थी। अनीता ने कहा जब वो वापस आयीं तो राजेश खन्ना ने उन्हें लिवइन रिलेशन में रहने का ऑफर दिया क्योंकि डिंपल के तलाक ने देने के कारण वो उनसे शादी नहीं कर पा रहे थे।
लंबे समय तक राजेश खन्ना के साथ लिव इन रिलेशन में रहने का दावा करने वाली अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना के दामाद और फिल्म स्टार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना, राजेश खन्ना की दूसरी बेटी रिंकी खन्ना और उनके पति और पत्नी डिंपल खन्ना के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया है।
अनीता आडवाणी ने खन्ना परिवार से पचास करोड़ का हर्जाना भी मांगा है। अनीता ने अपनी अर्जी में कहा है कि वो और ऱाजेश खन्ना आत्मीय रिश्तों में बंधे हुए थे। राजेश खन्ना की दिली इच्छा थी कि उनके मरने के बाद अनीता उनके बंग्ले आशीर्वाद में रहे लेकिन राजेश खन्ना की मौत के बाद ही अक्षय कुमार और खन्ना के पूरे परिवार ने उन्हें धक्के मार कर बाहर निकाल दिया यही नहीं जब उन्होंने विरोध जताया तो उन्होंने उनके साथ मार-पीट और अभद्र व्यवहार किया।
अनीता ने कहा है कि या तो खन्ना परिवार उन्हें 50 करोड़ रूपये दे या फिर उन्हें आशीर्वाद में रहने दें। अनीता ने हैरत अंगेज खुलासा करते हुए कहा है कि मरहूम राजेश खन्ना के पास 600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है जिस पर उनका भी उतना ही अधिकार है जितना की खन्ना परिवार का। अनीता ने अक्षय कुमार पर आरोप लगाया है कि अक्षय ने राजेश खन्ना से उनकी वसीयत पर गलत अंगूठे का निशान लगवाया है। राजेश खन्ना की हालत ठीक नहीं थी जिसका फायदा खन्ना परिवार ने उठाया है।


Click it and Unblock the Notifications
