Exclusive: राजेश खन्ना नहीं अनीता है 'डर्टी वोमन'
अनीता के दावों में जरा भी सच्चाई नहीं हैं, यह सब कुछ वह राजेश खन्ना के पैसों को हासिल करने के लिए कर रही हैं। हां राजेश खन्ना थोड़े रसिक मिजाज जरूर थे,बस इसी बात का फायदा अनीता उठा रही है लेकिन हर कोई उसके गंदे आरोपों को सही नहीं मान सकता है उसे बुरी तरह मुंह की खानी पड़ेगी। यह कहना है उन लोगों का जो राजेश खन्ना के फैन हैं जिन्हें लगता है कि लोग दौलत पाने के लिए काफी हद तक नीचे गिर सकते हैं। यह सारी बातें दिल्ली की पूजा अग्रवाल, महेश जोशी, रिंकू श्रीवास्तव, जतिन मेहरा ने फेसबुक पर लिखी है।
मालूम हो कि अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना की जायदाद के लिए खन्ना परिवार पर मुकदमा ठोंका है औऱ कहा है कि राजेश खन्ना ने उनका 13 साल में यौन शोषण किया था। वो 33 साल से राजेश खन्ना के साथ लिव इन रिलेशन में थीं। राजेश खन्ना की इच्छा थी कि वो भी आशीर्वाद में रहें जो कि उनका घर है लेकिन अंतिम वक्त में डिंपल और अक्षय कुमार ने राजेश खन्ना से झूठे कागजों पर जबरन अंगूठा लगवा दिया था और अनीता आडवाणी को जबरन घर से बाहर निकाल दिया है।
इस बारे में आपका क्या कहना है, अपनी प्रतिक्रिया नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications
