शाहरूख की तरह दीवाना बनना चाहता हूं: राजीव खंडेलवाल
टेबल नंबर 21 से लोगों के दिलों पर फिर से राज करने वाले टीवी अभिनेता राजीव खंडेलवाल की चाहत है कि पर्दे पर उनकी भी एक प्यारी सी लवस्टोरी हो जिसे कि लोग काफी पसंद करें। लेकिन इसके लिए उनकी चाहत है कि स्टोरी काफी अच्छी होनी चाहिए जिसमें वाकई में प्यार की कशिश हो जिसे लोग एक बार नहीं बार-बार देखना चाहें। लोग उनकी प्रेम कहानी को दूसरों के लिेए उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल करें।
आपको बता दें कि टीवी कार्यक्रम सच का सामना से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले राजीव खंडेलवाल की फिल्म टेबल नंबर 21 लोगों को पसंद आ रही है। लोगों का कहना है कि राजीव में आगे बढ़ने की ऊर्जा और कूबत है इसलिए उसे आगे बढ़ना चाहिए।
मालूम हो कि राजीव खंडेलवाल शाहरूख खान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं वो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। शाहरूख ने भी अपने करियर की शुरूआत टीवी से की थी और आज फिल्मी पर्दे के मोहब्बत के बादशाह बन गये और 45 का आंकड़ा पार कर लेने बावजूद शाहरूख की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है।


Click it and Unblock the Notifications












