राजस्थान में प्रदर्शित होगी आरक्षण लेकिन उत्तर प्रदेश में लगा प्रतिबंध
फिल्म को रिलीज होने से रोक रहे राजस्थान ब्राह्मण महासभा और करणी सेना ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी और उसके बाद फैसला लिया कि फिल्म को प्रदर्शित किया जाये। राजस्थान ब्राहम्ण महासभा और करणी सेना ने कहा कि उन्हें अब फिल्म से कोई आपत्ति नहीं हैं। फिल्म में जो कुछ भी उन्हें गलत लग रहा था उसे फिल्म से हटा लिया गया है।
लेकिन वहीं उत्तर प्रदेश में फिल्म को अगले दो महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। राज्य सरकार ने कहा है फिल्म के डॉयलाग से राज्य की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है, लोग हिंसक हो सकते हैं। इससे पहले एस सी-एस टी आयोग ने फिल्म देखने के बाद कहा कि फिल्म को बिना एडिंटिंग के प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है।
फिल्म में कुछ जगह समाज के विशेष वर्ग पर टिप्पणी की गयी है जिससे समाज में बवाल पैदा हो सकता है। आयोग का कहना है कि फिल्म में कांट-छांट होना बहुत जरूरी है। पी एल पुनिया ने कहा फिल्म में वाकई विवादित बातें हैं।
आपको बता दें कि फिल्म आरक्षण में प्रकाश झा ने समाज के एक वर्ग को शिक्षा के लिए जूझते हुए दिखाया है। फिल्म में अमिताभ एक आदर्श शिक्षक की भूमिका में हैं तो वहीं सैफ अली खान ने दलित युवक की भूमिका निभायी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अमिताभ की बेटी का रोल निभाया है तो वहीं मनोज बाजपेयी खलनायक के रूप में हैं। फिल्म को 12 अगस्त को प्रदर्शित होना है लेकिन फिल्म अपने सब्जेक्ट को लेकर बवाल में फंस गयी है।फिल्म को कल यानी 12 अगस्त को प्रदर्शित होना है।


Click it and Unblock the Notifications












