राजामौली ने की अजय देवगन की तारीफ पर तारीफ- कहा, RRR के लिए ऐसे एक्टर की ही तलाश थी
निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर 2021 में रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म की चर्चा लगातार जारी है, खासकर फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर। फिल्म में जूनियर एनटीआर, रामचरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट दिखेंगे। हाल ही में रेडिफ पर आए इंटरव्यू के दौरान राजामौली ने अजय देवगन की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे ऐसा एक्टर चाहिए था, जिस पर पूरे देश को विश्वास हो।
अजय के साथ काम करने की बात निर्देशक ने कहा, "अजय देवगन का किरदार फिल्म के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मुझे 'आर.आर.आर' के एक ऐसे एक्टर की जरूरत थी, जिसके चेहरा और हर शब्द में ईमानदारी और निष्ठा झलकती हो। जिस पर पूरे देश को विश्वास हो कि वह क्या कहता है या क्या करता है। मुझे लगता है कि जैसी मेरी जरूरत है फिल्म के लिए उसके लिए अजय ही सबसे उपयुक्त हैं। मैं बहुत खुश हूं कि अजय ने इस रोल को स्वीकार किया और इसे शिद्दत के साथ निभाया।"

वहीं, आलिया भट्ट के लिए निर्देशक ने कहा कि आलिया मासूम लेकिन दमदार दिखती हैं। मुझे ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थी जो कि रामचरण और जूनियर एनटीआर जैसे शानदार कलाकारों के सामने मजबूती से दिख सके। यह कोई लव ट्रैंगल कहानी नहीं है। फिलहाल कोरोना लॉकडाउन की वजह से हमारी शूटिंग शेड्यूल कैंसिल हो चुकी हैं, लिहाजा, डेट्स पर फिर से काम करना पड़ रहा है।
सलमान खान ही नहीं, लॉकडाउन में जैकी श्रॉफ भी हैं फंसे हैं फैमिली से दूर- पत्नी ने बताया हाल


Click it and Unblock the Notifications