सलमान खान ही नहीं, लॉकडाउन में जैकी श्रॉफ भी हैं फंसे हैं फैमिली से दूर- पत्नी ने बताया हाल
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में कई बॉलीवुड भी अपनी फैमिली से दूर फंसे हैं। जहां हफ्तों से सलमान खान अपने पनवेल फॉर्महाउस में वक्त गुजार रहे हैं। बता दें, जैकी श्रॉफ भी अपने खंडाला फॉर्महाउस में परिवार से दूर फंसे हुए हैं। जैकी अपने इस फ़ॉर्महाउस पर अकेले ही हैं जबकि उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ़, बेटा टाइगर और बेटी कृष्णा मुंबई में हैं। आयशा श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
आयशा ने बताया कि वे जैकी के साथ संपर्क में हैं। फोन पर और वीडियो कॉल के जरिए उनकी बातचीत होती रहती है।जैकी फार्महाउस पर ताजी हवा, खुली जगह और अपने गार्डन की ऑर्गैनिक सब्जियों का भरपूर मजा ले रहे हैं।

एक वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने बताया कि जैकी खंडाला के फार्महाउस में कुछ नए पेड़ पौधे लगाने और प्री-मानसून वर्क करने गए थे। फिर वे लॉकडाउन में वहीं फंस गए। गनीमत ये है कि जैकी के साथ उनका स्टाफ मौजूद है।
बता दें, जैकी श्रॉफ ने खंडाला का ये फार्म हाउस 2012 में खरीदा था। तब उन्होंने पत्नी को शादी की 25वीं सालगिरह पर ये फार्महाउस गिफ्ट के तौर पर दिया था।
पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ दूरदर्शन रामायण की सीता- सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ये पुरानी फोटो


Click it and Unblock the Notifications