'राजा नटवरलाल' इमरान हाशमी टाइप की फिल्म यानी जोरदार
जिसके बारे में बात करते हुए फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर कहते हैं कि उनकी आने वाली फिल्म 'राजा नटवरलाल' इमरान हाशमी शैली की फिल्म है। सिद्धार्थ स्टूडियोज, डिजनी यूटीवी के प्रबंध निदेशक हैं। उन्हें इमरान खान अभिनीत अपनी फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं।
सिद्धार्थ ने कहा, "इमरान इस फिल्म में बिल्कुल उसी किरदार में दिखेंगे, जिसके लिए लोकप्रिय हैं और जिसके लिए उन्हें जाने जाते हैं। उनकी भूमिका बेहद दिलचस्प है। फिल्म में वह एक छोटे मोटे कलाकार हैं और एक दिन उस मुकाम पर पहुंच जाते हैं, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की होती।"
फिल्म की कहानी का ताना-बाना इस तरह से बुना गया है जिससे लोगों को पर्दे पर इमरान का एक नया चेहरा दिखायी पड़ेगा और लोग उनकी सीरयल किसर वाली इमेज को भूल जायेंगे। खुद इमरान ने कहा है कि यह एक कॉमिक रोल है जो कि मेरी इमेज को लोगों के सामने बदलकर रख देगा।
फिल्म में इमरान हाशमी के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मल्लिक, परेश रावल, के के मेनन और दीपक तिजोरी हैं। यूटीवी मोशन पिक्चर्स यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होगी। देखते हैं इमरान अपनी इस कोशिश में कितना कामयाब होते है?


Click it and Unblock the Notifications












