मिस्टर एक्स में गंजे इमरान को देख शॉक्ड हैं लोग!

इमरान हाशमी बॉलीवुड में बतौर सीरियल किसर के रुप में मशहूर हैं। लेकिन विक्रम भट्ट की अगली फिल्म मिस्टर एक्स में इमरान हाशमी का लुक देखकर शायद आपको यकीन ही ना हो कि इसी एक्टर ने बॉलीवुड की खूबसूरत और सेक्सी हसीनाओं के साथ किसिंग और इंटिमेट सीन किये हैं। उल्टा आप इमरान हाशमी को देखकर पहली बार तो डर ही जाएंगे। इमरान हाशमी अक्सर महेश भट्ट से ये शिकायत करते रहते थे कि महेश भट्ट ने उन्हें बॉलीवुड में सीरियल किसर का टैग दिला दिया है। और साथ ही उन्हें लोग अब सेक्स और किस करते ही हर एक फिल्म में देखना चाहते हैं। लेकिन महेश भट्ट की अगली फिल्म मिस्टर एक्स की रिलीज हुई तस्वीरों को देखकर तो यूं लग रहा है कि शायद अब इमरान हाशमी वाकई में अपनी एक्टिंग स्किल्स को दिखाने में जुट गये हैं।

मिस्टर एक्स की तस्वीर हाल ही में महेश भट्ट ने ट्वीट की है और साथ ही लिखा है कि शो टाइम.. मिस्टर एक्स की फोटोग्राफी शुरु होती है। महेश भट्ट ने एक तस्वीर विक्रम भट्ट और इमरान हाशमी की भी खींची है और उसे ट्वीट किया है। इस तस्वीर में इमरान हाशमी का मेकअप हो रहा है और उन्हें उनके किरदार के अनुसार लुक दिया जा रहा है। पीछे विक्रम भट्ट खड़े हैं और इमरान के लुक को अपने मुताबिक बनते देख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में इमरान हाशमी को गंजा दिखाया गया है और कुछ चूहों को एक शीशे के बॉक्स में दिखाया गया है। फिल्म की इन तस्वीरों को देखकर तो यही लग रहा है कि इमरान इस फिल्म में जरुर कुछ नया और इंटरेस्टिंग करने वाले हैं।

खबरों के अनुसार महेश भट्ट की इस फिल्म की कहानी भी शगुफ्ता रफीक ने ही लिखी है। इससे पहले शगुफ्ता रफीक ने महेश भट्ट की हिट फिल्मों वो लम्हे, राज़, मर्डर 2, जिस्म 2, राज़ 3डी और आशिकी 2 की कहानी भी लिखी थी। तो कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि एक बार फिर से हिट फिल्में देने वाली पूरी टीम मिस्टर एक्स से वापसी कर रही है। उम्मीद है कि मिस्टर एक्स बनकर भी इमरान को दर्शकों का उतना ही प्यार मिलेगा जितना अभी तक सीरियल किसर बनकर मिला था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X