राजा नटवरलाल का ट्रेलर लांच: जिंदगी पैसे की तरह है खर्च नहीं कर पाओगे
फिल्म 'राजा नटवरलाल' का ट्रेलर लांच
शुक्रवार को 'राजा नटवरलाल' के ट्रेलर की लांचिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक कु़णाल देशमुख ने जमकर इमरान हाशमी के कसीदे पढ़े उन्होंने कहा, "जब मैं किसी फिल्म की संकल्पना करता हूं तो मेरे मन में सबसे पहले अभिनेता इमरान हाशमी होते हैं। इसलिए व्यावहारिक तौर हर पटकथा में उनके साथ काम करता हूं। मुझे उनके साथ काम करना पसंद है। मैं इमरान के साथ सहज हो गया हूं।
कु़णाल देशमुख ने जमकर इमरान हाशमी के कसीदे पढ़े
आपको बता दें कि 'जहर', 'जन्नत', 'जन्नत 2', 'तुम मिले' और 'कलियुग' जैसी फिल्मों में कुणाल ने मुख्य भूमिका में इमरान को ही लिया है।
कुणाल ने कहा, "बतौर सहायक निर्देशक मेरी पहली फिल्म 'जहर' थी, जिसमें इमरान नायक थे। अब इसके 10 साल से ज्यादा समय हो चुका है। हम अब सहजता के स्तर पर हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने मेरे काम को बेहतर बनाया है। मुझे उम्मीद है कि हम इस साझेदारी को आगे तक ले जा सकते हैं।"
यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी 'राजा नटवरलाल' में इमरान एक ठग की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें परेश रावल, के के मेनन और पाकिस्तानी मॉडल हुमैमा मलिक भी नजर आएंगी। फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरेगी।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/sf1BsDj8Huk?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
