आलिया के सीरियल किसर बनने से कोई आपत्ति नहीं- इमरान हाशमी
आलिया भट्ट से उनके पिता महेश भट्ट भी सहमत हैं। महेश भट्ट ने कुछ समय पहले एक शो के दौरान कहा कि आलिया भट्ट भी सीरियल किसर हो सकती हैं और इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। भट्ट कैंप की हां में हां मिलाते हुए बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी जो कि रिश्ते में आलिया भट्ट के भाई लगते हैं, ने कहा कि आलिया को अगर सीरियल किसर का टैग मिले तो इसमें उन्हें खुशी ही होगी। इमरान ने ये भी कहा कि अगर किसी मेल एक्टर को भी ये टैग चला जाए तो काफी अच्छी बात है कम से कम उनकी पत्नी को उनसे इतनी शिकायतें नहीं होंगी।
वैसे दर्शकों के अनुसार भी आलिया भट्ट को सीरियल किसर कहना गलत नहीं है। आलिया ने अपनी हर फिल्म में किसिंग सीन्स देकर अपनी फिल्मों को अच्छी पब्लिसिटी दिलाई है। आलिया भट्ट का कहना है कि जब उनके पिता की फिल्में ही ऐसी बनती हैं तो फिर उनकी बेटी होने के नाते उन्हें इस तरह के बोल्ड सीन्स देने में क्या आपत्ति। आलिया तो अपने पिता के साथ फिल्म भी करना चाहती हैं वो भी मर्डर, राज सीरीज जैसी। हालांकि इमरान का कहना है कि वो अपनी बहन आलिया के साथ तभी फिल्म करेंगी जब फिल्म में आलिया उनकी बहन बनेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












