सीरयल किसर की इमेज से बाहर निकलना चाहते हैं इमरान?
फिल्म की कहानी का ताना-बाना इस तरह से बुना गया है जिससे लोगों को पर्दे पर इमरान का एक नया चेहरा दिखायी पड़ेगा और लोग उनकी सीरयल किसर वाली इमेज को भूल जायेंगे। खुद इमरान ने कहा है कि यह एक कॉमिक रोल है जो कि मेरी इमेज को लोगों के सामने बदलकर रख देगा।
किस करने के बाद पत्नी को शॉपिंग कराते हैं इमरान!
कहा जा रहा है कि लंबे अरसे इमरान हाशमी अपनी सीरयल किसर वाली इमेज से बाहर आना चाहते थे, वो लगातार प्रयास कर रहे हैं इस इमेज को तोड़ने की इसलिए ही वो राजा नटवरवाल जैसी फिल्में साइन कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का नाम पहले 'शातिर' था जिसे बदलकर 'राजा नटवरलाल' ही किया गया है वो भी इमरान के ही कारण। फिल्म में इमरान एक ठग के रोल में हैं। फिल्म का पहला लुक काफी दिलचस्प था।
फिल्म में इमरान हाशमी के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मल्लिक, परेश रावल, के के मेनन और दीपक तिजोरी हैं। यूटीवी मोशन पिक्चर्स यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होगी। देखते हैं इमरान अपनी इस कोशिश में कितना कामयाब होते है? आज 10 साल से ज्यादा का वक्त इमरान को फिल्मी दुनिया में हो चुका है, कई अच्छी फिल्में देने के बाद भी लोग इमरान को एक किसर ही कहते हैं देखते हैं कि राजा नटवरलाल के बाद लोगों इमरान को क्या कहकर बुलाते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
