Birthday Special- किस करने के बाद पत्नी को शॉपिंग कराते हैं इमरान!

इमरान हाशमी ने बताया कि वो कभी भी बॉलीवुड फिल्मों के फैन नहीं रहे वो बचपन से ही हॉलीवुड फिल्में देखते आए हैं। लेकिन बॉलीवुड फिल्में ना देखने से इमरान को एक फायदा हुआ कि वो अपनी फिल्मों में कभी भी शुरुआत से किसी और की नकल करते नहीं देखे गये। इमरान हाशमी खुद ये स्वीकार करते हैं कि हालांकि बॉलीवुड में या कहीं भी ओरिजनल जैसा कुछ नहीं है। हर एक किरदार किसी ना किसी से प्रेरित ही होता है लेकिन बॉलीवुड फिल्मे ना देखने के चलते मैंने फिल्मों में जो कुछ भी किया है वो सिर्फ मेंरा खुद का इनोवेशन यानी सोच है। इसमें किसी और एक्टर की छवि नहीं नज़र आएगी।
महेश भट्ट ने बनाया इमरान को सीरियल किसर!
इमरान हाशमी से जब पूछा गया कि बॉलीवुड में बतौर सीरियल किसर मशूहर होने को लेकर आप क्या कहना चाहेंगे। इसपर इमरान ने कहा कि उन्हें सीरियल किसर बनाने के पीछे इंडस्ट्री के हिट निर्देशक-निर्माता महेश भट्ट का हाथ है। उन्होंने ही इमरान को बतौर सीरियल किसर अपनी फिल्मों में दिखाया और इस वजह से उन्हें आज इंड्स्ट्री में सीरियल किसर के रुप में जाना जाता है और जिस फिल्म में वो सुधरने की कोशिश करते हैं वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती है। लोग अब इमरान को उनकी इमेज के मुताबिक ही किरदार करते देखना चाहते हैं। लेकिन इमरान का कहना है क वो अब अपनी इस इमेज को बदलना चाहते हैं। हालांकि उनके बेटे को भी अब तो आदत सी हो गयी है। जहां तक उनकी पत्नी की बात है तो इमरान का कहना है कि उनकी अपनी पत्नी के साथ ये डील हुई है कि जब भी वो किसी को फिल्म में किस करेंगे तो वो अपनी पत्नी को शॉपिंग पर ले जाएंगे।
Did u know- इमरान खान और महेश भट्ट रिश्ते में मामा भांजा हैं और इमरान हाशमी को बॉलीवुड में सीरियल किसर इमेज में बांधने वाले भी उनके मामा महेश भट्ट ही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











