..................... Ragini MMS 2: Sunny Leone has no fear of getting typecast - Hindi Filmibeat

एडल्ट सन्नी लियोन को टाइप्ड होने का खतरा नहीं...

पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में जगह बनाने की कोशिश करने वाली सन्नी लियोन का कहना है कि उन्हेंअपनी एडल्ट इमेज से कोई खतरा नहीं हैं और ना ही उन्हें कभी लगता है कि वह एक जैसी भूमिकाएं करके टाइप्ड हो सकती हैं, उन्हें किसी इमेज में बंधने का खतरा नहीं है।

सन्नी लियोन ने बिग बॉस 4 के जरिये मुंबई सिने जगत में कदम रखा। सन्नी ने वर्ष 2012 में 'जिस्म 2' फिल्म से बॉलीवुड में प्रवेश किया। उसके बाद 'जैकपोट' की, जो कि पिछले साल प्रदर्शित हुई, हालांकि उनकी दोनो ही फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया।

सांपों के बीच ठंडे पानी में नंगे बदन सन्नी का एमएमएस

सन्नी इन दिनों रागिनी एमएमएस2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके बारे में बात करते हुए सन्नी ने कहा कि यह मेरी तीसरी फिल्म है और मैं छवि में बंधने के बारे में नहीं जानती हूं। लेकिन अगर में मेरी छवि एक जैसी फिल्में करने वाली अभिनेत्री की बनती है तो मैं क्या करूं?मैं उसे बदल नहीं सकती।

Did You Know: . क्‍या आप जानते हैं सन्‍नी लियोन का असली नाम करेनजीत कौर है?

लियोन ने कहा, "मैं एक महत्वाकांक्षी कलाकार हूं और ऐसे में वह सबकुछ या कुछ भी करना चाहती हूं, जो एक अभिनेत्री के रूप में निखरने में मेरी मदद कर सकता है।"

'रागिनी एमएमएस-2' 21 मार्च को प्रदर्शित होनी है। फिल्म में दिव्या दत्ता, परवीन डबास और संध्या मृदुल भी हैं। फिल्म साल 2010 में आयी फिल्म रागिनी एमएमएस की सीक्वेल है। इस एडल्ट फिल्म का इंतजार सन्नी के चाहने वाले जबरदस्त ढंग से कर रहे हैं। देखते हैं कि सन्नी लियोन की यह फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' पर्दे पर क्या गुल खिलाती है?

Did You Know: . सन्‍नी लियोन का असली नाम करेनजीत कौर है। आपको शायद नहीं पता होगा कि सन्‍नी लियोन अमेरिका की भी नागरिक हैं। उन्‍हें जून 2006 में अमेरिका ने नागरिकता दी थी। सन्‍नी लियोन अमेरिका की महिला सॉसर लीग टीम से कैलीफोर्निया में कई बार खेल भी चुकी हैं। सन्‍नी एक सिख परिवार से हैं। उनके पिता का जन्‍म तिब्‍बत में हुआ और वे बाद में दिल्‍ली में रहने लगे और उनकी मां हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की रहने वाली थीं। जब वो 13 साल की थीं तब उनका परिवार मिशिगन शिफ्ट हो गया, उसके बाद लेक फॉरेस्‍ट और फिर कैलीफोर्निया। सिख होने के बावजूद उनके माता-पिता ने उनका दाखिला कैथोलिक स्‍कूल में कराया। क्‍योंकि वो सोचते थे कि पब्लिक स्‍कूल में जाना सन्‍नी के लिये सुरक्षित नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X