सांपों के बीच ठंडे पानी में नंगे बदन सन्नी का एमएमएस
फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त सन्नी लियोन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म के एक सीन में उन्हें आधी रात को एक तालाब में नंगे बदन खड़े होना था। जो कि उनके लिए काफी मुश्किल और भयानक था। सन्नी ने कहा कि फिल्म की कहानी की डिमांड थी इसलिए सन्नी ने वह सीन किया भी।
फिल्म का यह शॉट मुंबई के वर्सोवा झील में फिल्माया गया है। सन्नी ने बताया कि उन्हें झील की पानी में काफी डर लग रहा था। एक तो पानी ठंडा होने के कारण सन्नी को काफी ठंड लग रही थी और दूसरा झील सांपों और मछलियों से काफी भरी हुई थी, यही नहीं झील का पानी काफी गंदा भी था जिसके वजह से सन्नी को बाद में स्कीन एलर्जी का सामना भी करना पड़ा।
लेकिन सन्नी ने बताया कि उन्हें डर जरूर लग रहा था लेकिन वो इस सीन का रीटेक नहीं चाहती थीं इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्होंने यह सीन पहले ही शॉट में ओके कर दिया।
मालूम हो जिस सीन की बाद सन्नी कर रही हैं उसे 'रागिनी एमएमएस 2' के ट्रेलर में प्रमुखता से दिखाया जा रहा है। फिल्म में सन्नी काफी मादक अंदाज में हैं। कहा जा रहा है फिल्म लेस्बियन रिलेशनशिप पर है। फिल्म में सन्नी एक बॉलीवुड हिरोईन का रोल कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ संध्या मृदुल और दिव्या दत्ता है। फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल और निर्माता एकता कपूर हैं। फिल्म 'रागिनी एमएमएस' की सीक्वेल है।
खैर सन्नी की बातों पर यकीन करें तो सच में यही लगता है कि इंसान को सफल होने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है खैर ऊपर वाले से दुआ करते हैं कि सन्नी मैडम आपकी मेहनत रंग लाये और आपकी फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' सफल हो।


Click it and Unblock the Notifications
