..................... आज परिणीति चोपड़ा बनेंगी राघव चड्ढा की दुल्हन, सज गया 'द लीला पैलेस' Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding Live updates from Udaipur The Leela Palace photos and videos - Hindi Filmibeat

Raghav Parineeti Wedding Highlights- आज परिणीति चोपड़ा बनेंगी राघव चड्ढा की दुल्हन, सज गया 'द लीला पैलेस'

raghav chadha, parineeti chopra

Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding Highlights- राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है और बीते दिन से ही रश्में शुरु हो चुकी हैं। आज यानि 24 सितंबर को राघव और परिणीति सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे।

जी हां, राजस्थान के उदयपुर में स्थित ली्ंला पैलेस में दोनों आज सात फेरे लेंगे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी काफी ग्रैंड हो रही है और रॉयल अंदाज में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कल से ही लगातार मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। अपने सांसद की शादी के लिए केजरावील उदयपुर आ पहुंचे हैं। एक वीडियो और सामने आया है जिसमें मेहमानों के मोबाइल कैमरों पर स्टीकर लगाया गया है जो कि शादी के बाद ही निकाला जाएगा। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की मां की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसको हल्दी की तस्वीर बताया जा रहा है।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी Live Updates के लिए आप फिल्मीबीट हिंदी के इस पेज के साथ जुड़े रहिए...

LIVE Feed
  • Sep 24, 2023 11:48 PM

    Parineeti Raghav Wedding: दूल्हा बने राघव चड्ढा का पहला वीडियो आया सामने, भीड़ से परेशान होते दिखे दूल्हे राजा

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Updates: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आज सात फेरे लेकर एक-दूजे को अपना हमसफर बना लिया है। दोनों पिछले साल से डेटिंग कर रहे थे और इस साल उन्होंने शादी करके हमेशा के लिए साथ रहने का फैसला ले लिया है।

    Parineeti Raghav Wedding: दूल्हा बने राघव चड्ढा का पहला वीडियो आया सामने, भीड़ से परेशान होते दिखे दूल्हे राजा
  • Sep 24, 2023 10:11 PM

    परिणीति चोपड़ा की शादी में ना जाने की वजह से ट्रोल हुईं प्रियंका, एक्ट्रेस को बहन से प्यारी हैं अपनी छुट्टियां!

    Priyanka Chopra Trolled: प्रियंका चोपड़ा का अपनी कजिन बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल न होने पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। प्रियंका के शादी में शामिल नहीं होने के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है, जबकि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि PeeCee के पास कुछ काम की वजह से ही शादी में शामिल नहीं हो पाई हैं।

    परिणीति चोपड़ा की शादी में ना जाने की वजह से ट्रोल हुईं प्रियंका, एक्ट्रेस को बहन से प्यारी हैं अपनी छुट्टियां!
  • Sep 24, 2023 9:41 PM

    परिणीति संग शाही शादी के बीच वायरल हुआ राघव चड्ढा का वीडियो, खुद को बताया था सबसे गरीब प्रत्याशी

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Updates: परिणीति चोपड़ा संग शाही शादी करने वाले आप नेता राघव चड्ढा आज सुर्खियों में छा गए हैं। परिणीति के फैंस भी राघव को खुले दिल से स्वीकार कर रहे हैं और इस बीच परिणीति के पति का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    परिणीति संग शाही शादी के बीच वायरल हुआ राघव चड्ढा का वीडियो, खुद को बताया था सबसे गरीब प्रत्याशी
  • Sep 24, 2023 8:27 PM

    सानिया मिर्जा की तस्वीर आई सामने

    राघव और परिणीति की शादी में पहुंचीं सानिया मिर्जा ने अपनी फोटोज शेयर की हैं, सानिया ने मल्टीकलर शिमरी शरारा पहना है। वहीं, बहन ने ग्रीन ड्रेस कैरी की है। सोशल मीडिया पर दोनों बहनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है।

    सानिया मिर्जा की तस्वीर आई सामने
  • Sep 24, 2023 7:09 PM

    राघव और परिणीति ने लिए सात फेरे

    राघव और परिणीति दोनों सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो चुके हैं। खबर आ रही है कि शादी के बाद परिणीति की विदाई भी हो रही है। 'दूल्हे का सहरा' सॉन्ग प्ले हुआ है।

  • Sep 24, 2023 6:34 PM

    परिणीति की मेहंदी की तस्वीर वायरल

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हल्दी, मेहंदी या शादी की अबतक वैसे तो कोई फोटो सामने नहीं आई है। पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने परिणीति संग फोटो शेयर की है। फोटो में परिणीति सिंपल से कुर्ते और व्हाइट पैंट में नजर आ रही हैं. हाथों पर मेहंदी लगी है। हैवी नेकपीस से परिणीति ने अपने लुक को कम्प्लीट किया हुआ है।

  • Sep 24, 2023 5:46 PM

    नाव पर निकली राघव की बारात

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी शुरू हो चुकी है और इस बीच राघव की नाव की तस्वीर सामने आई है, जो फूलों से सजी हुई है। व्हाइट थीम होने की वजह से इस नाव को भी सफेद रंग से सजाया गया है।

    नाव पर निकली राघव की बारात
  • Sep 24, 2023 4:48 PM

    दिल्ली के CM भी बने बाराती

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे हैं। उनकी तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो सफेद पगड़ी लगाए हुए नजर आ रहे हैं।

    दिल्ली के CM भी बने बाराती
  • Sep 24, 2023 4:24 PM

    पंजाब के CM बने परिणाीति राघव की शादी में बाराती

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारियां जोोरं पर हैं। एक से बढ़कर एक लोग इस शाही शादी का हिस्सा बनने पहुंचे हैं और उनमें से एक है पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। उनकी तस्वीर सामने आई है और वो बाराती बने हुए नजर आ रहे हैं।

    पंजाब के CM बने परिणाीति राघव की शादी में बाराती
  • Sep 24, 2023 3:39 PM

    आदित्य ठाकरे पहुंचे उदयपुर, बोले आज राजनीति नहीं, राघनीति है

    राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के जोड़ी का नाम राघनीति रखा है, ये नाम किसी और ने नहीं बल्कि आदित्य ठाकरे ने दिया है। राघव और परी की शादी के लिए वो उदयपुर पहुंचे हैं।

  • Sep 24, 2023 3:01 PM

    शादी से पहले ही दुल्हे राजा का लुक हो गया लीक

    आज परिणीति चोपड़ा के साथ राघव चड्ढा सात फेरे लेंगे। काफी सुरक्षा के बाद भी राघव चड्ढा की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें वो व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये राघव चड्ढा का शादी वाला लुक है।

    शादी से पहले ही दुल्हे राजा का लुक हो गया लीक
  • Sep 24, 2023 2:02 PM

    बैंड बाजा वाले पहुंचे लीला पैलेस

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी और भी शानदार होगी क्योंकि बैंड वाले भी लीला पैलेस पहुंच चुके हैं। इस वक्त उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो नाव पर बैठकर जाते हुए दिख रहे हैं।

    बैंड बाजा वाले पहुंचे लीला पैलेस
  • Sep 24, 2023 12:51 PM

    बेस्ट फ्रेंड परिणीति की शादी में पहुंची सानिया मिर्जा

    सानिया मिर्जा का एक वीडियो इस वक्त उदयपुर एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सानिया मिर्जा नजर आ रही हैं। बता दें कि वो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी अटेंड करने के लिए लीला पैलेस पहुंची हैं।

  • Sep 24, 2023 12:02 PM

    राघव चड्ढा की बहन की तस्वीर आई सामने

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की धम है, इस वक्त राघव चड्ढा की बहन की एक तस्वीर सामने आई है। शादी को और भी स्पेशल बनाने के लिए वो लीला पैलेस पहुंची हैं। इस तस्वीर में उनको फिल्मीबीट के द्वारा कवर किया गया है।

    राघव चड्ढा की बहन की तस्वीर आई सामने
  • Sep 24, 2023 11:01 AM

    संगीत सेरेमनी से सामने आई परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की तस्वीर

    बीती रात परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की संगीत सेरेमनी थी। अब दोनों के शानदार लुक वायरल हो रहे है। इस दौरान सिंगर नवराज हंस ने समा बांधा और वो परिणीति और राघव के साथ पोज देते हुए नजर आए।

  • Sep 24, 2023 10:39 AM

    परिणीति चोपड़ा की बुआ का वीडियो वायरल

    परिणीति चोपड़ा की बुआ का वीडियो उदयपुर एयरपोर्ट के बाहर से वायरल हो रहा है। उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो काफी ज्यादा खुश हैं। उन्होने खुद बताया कि वो प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बुआ हैं।

  • Sep 24, 2023 9:58 AM

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की लेटेस्ट तस्वीर

    शादी से पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा एक साथ नजर आए हैं और उनकी तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में दोनों काफी खुश लग रहे हैं और अच्छे लग रहे हैं। राघव ने ब्लैक कलर की टीशर्ट पहनी है तो वहीं परिणीति चोपड़ा ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है।

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की लेटेस्ट तस्वीर
  • Sep 24, 2023 9:05 AM

    द लीला पैलेस की तस्वीरें वायरल

    राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस में होने वाली है। इस पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि इस तरह के नजारा उदयपुर के इस पैलेस का लग रहा है।

  • Sep 24, 2023 9:03 AM

    पंजाब और दिल्ली के सीएम पहुंचे उदयपुर

    इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान नजर आ रहे हैं। दोनों की राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए उदयपुर पहुचें हैं। वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X