..................... Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Updates raghav Chadha Old video getting viral - Hindi Filmibeat

परिणीति संग शाही शादी के बीच वायरल हुआ राघव चड्ढा का वीडियो, खुद को बताया था सबसे गरीब प्रत्याशी

Parineeti Chopra Raghav Chaddha

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Updates: परिणीति चोपड़ा संग शाही शादी करने वाले आप नेता राघव चड्ढा आज सुर्खियों में छा गए हैं। परिणीति के फैंस भी राघव को खुले दिल से स्वीकार कर रहे हैं और इस बीच परिणीति के पति का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों ने पिछले साल से ही डेटिंग करनी शुरू की थी और इस साल 13 मई को उन्होंने सगाई कर ली और 24 सितंबर को उन्होंने सात फेरे ले लिए। दोनों ने उदयपुर के शाही महल लीला पैलेस में शादी की है। इस शादी में काफी खर्चा भी आया है और इस महल में शादी करना कितना महंगा हो सकता है, इस बात का अंदाजा तो आप इसी बात से लगा सकते हैं कि राघव और परिणीति के लिए जो कमरा चुना गया है उस कमरे के एक रात की कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।

अपनी इस शानदार शादी में राघव चड्ढा अपनी दुल्हन को पाने के लिए नाव पर गए थे। यही नहीं, इस शादी के मेहमान भी VVIP लोग ही थे। जी हां, इस शाही शादी में दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शादी की शोभा बढ़ाई। इस शादी के बाद राघव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो खुद को सबसे गरीब प्रत्याशी बता रहे हैं।

इस वीडियो में राघव चड्ढा कहते हैं कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गौतम गंभीर दिल्ली के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं और वो यानी राघव चड्ढा दिल्ली के सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोग राघव चड्ढा को लोग ट्रोल कर रहे हैं।

कपल की प्रेम कहानी की बात करें तो परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की है। लेकिन तब वो सिर्फ दोस्त थे, इनके बीच प्यार की पींगे साल 2022 में बजनी शुरु हुई थी।

साल 2022 में एक फिल्म के सेट से शुरू हुई, जिसके लिए परिणीति पंजाब गई हुई थीं। यहां राघव उनसे मिलने पहुंचे थे। 6 महीने पहले दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया और तभी से दोनों के रिश्ते की अटकलें लगाई जाने लगीं और फिर 13 मई 2023 को इन दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी।

Read more about: parineeti chopra raghav chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X