'राझणां' कुंदन ने रीझा बनारसियों का दिल...
शुक्रवार को पर्दे पर मोस्ट अवेटिंग मूवी 'राझणां' ने रिलीज हुई । फिल्म को उम्मीद से ज्यादा अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। सोनम औऱ कोलावरी डी फेम धनुष की एक्टिंग लोगों को पसंद आ रही है। फिल्म देखकर निकले कई दर्शकों से वनइंडिया ने बात की।
मुंबई के राहुल अग्रवाल ने कहा कि मैं बेसिकली बनारस का हूं, फिल्म में जो बनारस दिखाया गया है, वो काफी सुंदर है इसके लिए मैं फिल्म के डायरेक्टर आनंद राय आनंद को बधाई देना चाहता हूं। बहुत दिनों पर ऐसी प्रेम कहानी देखने को मिली जिसमे दमदार स्टोरी है और साथ ही कलाकारों का अभिनय कहीं से कमजोर नहीं है, धनुष ने पहली हिन्दी फिल्म मे बेहतरीन काम किया है,लीक से हटकर बनी फिल्म है, इसका जरूर आनंद उठाना चाहिए।
राहुल ने रहमान के संगीत की भी तारीफ की है। मालूम हो कि शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'राझणां' के निर्माता अनिल कपूर है तो वहीं फिल्म के निर्देशक आनंद राय आनंद है। फिल्म में अभय देओल और स्वरा भास्कर का भी महक्वपूर्ण रोल है।
फिल्म पंडितों ने तो पहले ही ऐलान कर दिया है कि यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित होगी , और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से लगता है कि हो सकता है कि पंडितों की भविष्यवाणी सही साबित हो जाये। मालूम हो कि बनारस-दिल्ली की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'राझणां' एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की प्रेमकहानी है जिसमें प्रेम के कशिश के साथ-साथ छात्र राजनीति को भी दिखाया गया है।
आईये आपको बताते है 'राझणां' फिल्म के बारे में लोगों की प्रतिक्रिया


Click it and Unblock the Notifications











