..................... Neil Nitin Mukesh promotes Sonam Kapoors's Raanjhanaa along with Shortcut Romeo - Hindi Filmibeat

'रांझणा' की जोया में शबाना-करिश्मा खोज रहा है रोमियो.

शुक्रवार को पर्दे पर 'राझणां' और 'शार्टकट रोमियो' रिलीज हुई है। आम तौर पर जब दो स्टार्स की फिल्में पर्दे पर एक साथ रिलीज होती है तो उनके टकराव की खबरें आती हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है, इस बार किसी स्टार्स ने अपने साथी कलाकार की जमकर तारीफ की है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता नील नितिन मुकेश की जिन्होंने 'रांझणा' के लिए सोनम कपूर की जमकर तारीफ की है।

नील ने कहा कि "रांझणा' में सोनम का अभिनय देखने लायक है। मैं उसमें आए बदलावों को महसूस कर सकता हूं। मुझे लगता है कि फिल्म सोनम के करियर के लिए एक नई शुरुआत होगी। यह ठीक वैसा ही है जैसा फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के बाद करिश्मा कपूर के साथ हुआ था या फिल्म 'अर्थ' के बाद शबाना आजमी के साथ हुआ था।"

मुझे लगता है कि सोनम कपूर के लिए 'राझणां' और मेरे लिए 'शार्टकट रोमियो' बॉलीवुड में नयी शुरूआत करेंगे। मैंने अपनी फिल्म 'शार्टकट रोमियो' में जमकर मेहनत की है। अब फैसला जनता पर है कि वह हम दोनों की किस्मत में क्या लिखती है?

'राझणां' : ये बनारस है और लौंडा साला यहां भी हार गया तो जीतेगा कहां.

मालूम हो कि आनंद राय निर्देशित फिल्म राझणां को काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं, लोगों के फीड बैक से लगता है कि फिल्म उन्हें पसंद आ रही है तो वहीं सुसी गणेश की 'शार्टकट रोमियो' को अच्छी प्रतिक्रियाएं नहीं मिली हैं। लोगों का रिस्पांस इस फिल्म के प्रति काफी ठंडा ही रहा है। खैर दोनो ही फिल्मों में से किसने ज्यादा लोगों का मनोरंजन किया और किसके टिकट ज्यादा बिके इसका पता तो सोमवार को चलेगा जिस दिन बॉक्सऑफिस रिपोर्ट आयेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X