VIRAL VIDEO: दोस्त की एनिवर्सरी पर गए पुनीत सुपरस्टार, खड़ा किया ऐसा हंगामा की बर्बाद हो गई पूरी पार्टी

Puneet Superstar Viral Video: पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) अपने अजीबो गरीब अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 (BIGG BOSS OTT में उनके अतरंगी अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया था कभी वह लड़ते नजर आए थे तो कभी वह बिग बॉस की सामान तो तोड़ते तो कभी टूथपेस्ट खाते नजर आते थे। टीवी के साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी खूब हेडलाइन्स बटोरीं।
यह भी पढ़ें- सचिन और सीमा की शादी को झूठा बता रहे हैं गुलाम हैदर, बोले- वह जेल जाने के डर से...
अजीबो-गरीब अंदाज के लिए पॉपुलर हैं पुनीत
वहीं बिग बॉस के घर से आने के बाद भी उनका ये अंदाज जारी रहा कभी वह कीचड़ में जाकर लेट जाते तो कभी वह पेस्ट मुंह पर लगा लेते। उनके वीडियो आते ही हंगामा मचा देते हैं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत सुपरस्टार अपने दोस्त के बर्थडे में जाते हैं। लेकिन वहां जाकर वह कुछ ऐसा कर देते हैं जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती है।
पुनीत की इस हरकत से डर गए लोग
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत सुपरस्टार एनिवर्सरी में जाते हैं और केके कटने के बाद वह स्पेशल कपल केक को छीन लेते हैं और अपने मुंह पर लगा लेते हैं वह पूरे केक को बर्बाद कर देते हैं। उनके ऐसा करने के बाद वहां खड़े लोग डर जाते हैं और दूर चले जाते हैं वहीं पास में खड़े कपल का चेहरा उतर जाता है क्योंकि उनकी पूरी पार्टी खराब हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications