सचिन और सीमा की शादी को झूठा बता रहे हैं गुलाम हैदर, बोले- वह जेल जाने के डर से...

Seema haider

Ghulam Haider Coming to India: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं कभी वह अपने डांस वीडियो से सभी का ध्यान खींच लेती हैं तो कभी वह अपने रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, लेकिन लगता है कि सीमा हैजर की खुशियों को नजर लगने वाली है। क्योंकि उनके पूर्व पाकिस्तानी पति उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में पूर्व पति गुलाम हैदर ने एक बड़ा खुलासा किया है। वह कहते हैं कि सचिन और सीमा की नेपाल में शादी करने वाली बात झूठी है।

सीमा को जेल जाने का डर है
उन्होंने कहा कि उनके वकील खुद जाकर तहकीकात कर चुके हैं। दोनों की शादी नहीं हुई है। इससे यह तो साफ हो चुका है कि दोनों नाजायज रिश्ते में रह रहे हैं। दोनों ने ना तो मंदिर में शादी की है और ना ही कोर्ट में शादी की है। गुलाम हैदर ने आगे कहा कि भारत में मेरे वकील मोमिन मलिक मेरे लिए वीजा का इंतजाम कर रहे हैं। साथ ही में सीमा की खोल भी खोलने का इंतजाम भी चालू है। उम्मीद है जल्द कामयाबी मिलेगी और सीमा जल्द ही सलाखों के पीछे जाएंगी। सीमा हमेशा ही झूठ बोलती है। वह जेल जाने के डर से बौखला गई है और अनाप-शनाप बयान दे रही है।

अपने बच्चों के लिए लडूंगा
गुलाम ने आगे कहा कि सीमा को अगर मेरे साथ नहीं रहना था तो उसे तलाक ले लेना चाहिए था। जिस तरह से वह मेरे बच्चे लेकर भागी और उसे लगा कि मैं चुप बैठूंगा ऐसा नहीं है। अपने बच्चों के साथ हो रही ज्यादती मैं बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा। मैं लगातार अपने बच्चों के लिए लडूंगा। गुलाम हैदर कहते हैं कि मैं भारत सरकार पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को इस मैटर में ध्यान देने की गुजारिश करता हूं। पाकिस्तान और भारत सरकार को इस मामले में बैठकर बात करनी चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X