काइट्स के पीछे कई पब्लिसिटी स्‍टंट्स

By नेहा नौटियाल

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'काइट्स' देश औऱ विदेशों में सबसे बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है। आंकडों के मुताबिक 37 देशों में 'काइट्स' के 295 प्रिंट्स रिलीज किए गए।

फिल्म के निर्माता- निर्देशक की माने तो 'काइट्स' के जरिए बॉलीवुड के लिए ये हॉलीवुड के आसमान में ऊंची उड़ान भरने जैसा है। घरेलू बाजार में इसका प्रदर्शन औसत रहा, जबकि विदेशों मे देश से ज्यादा कमाई करने में कामयाब हुई। लेकिन ज्यादा कमाई करने का ये मतलब कतई नहीं होता कि फिल्म बेहतरीन है और बेहद पसंद की जा रही है। लेकिन इसकी सफलता के पीछे सबसे बड़ा फैक्‍टर रोशन परिवार के पब्लिसिटी स्‍टंट्स भी हैं।

पब्लिसिटी स्टंट

पिछले साल 'काइट्स' के सबसे पहले रशेज़ कांस फिल्म समारोह में दिखाए गए थे। उसके बाद आनी शुरु हुईं काइट्स से जुड़ी खबरें आयीं। पहली खबर आई रितिक- बारबरा के अफेयर की। यहीं से पब्लिसिटी स्‍टंट्स शुरू हुए। इसके बाद सुनने को मिला कि सुजैन खान अपने दो बच्चों के साथ रितिक का घर छोड़ कर मुंबई के पांच सितारा होटल में रहने चली गई हैं।

अनुराग बसु औऱ फिल्म के निर्माता राकेश रोशन के बीच फिल्म के कलाइमेक्स को लेकर मतभेद से अखबारों के पन्ने पटे रहे। फिर कुछ समय बाद सुनने में आया 'काइट्स' का कलाइमेक्स सीन मुंबई के एक टेबलॉएड ने लीक कर दिया। बारबरा मोरी के टॉपलेस सीन की खबर, बारबरा-सुजैन के बीच दूरी और करीबियों की खबरें। कई अन्‍य फिल्‍मों के कॉपीराइट को लेकर हुए विवाद और अंत में कर्नाटक में समय पर रिलीज न होना। सही मायने में ये सिसिलेवार घटनाक्रम किसी भी नजर में महज इत्तेफाक नहीं लगते, बल्कि पब्लिसिटी के लिए सोच समझ कर अपनाए गए हथकंडे नजर आते हैं।

पढ़ें: फिल्मों में महिला चरित्रों के पास पलायन का एकमात्र विकल्प क्यों?

जो पब्लिक को लुभाने औऱ फिल्म के नाम को हर तरह से भुनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। मगर तमाम तरह की कोशिशों के बावजूद 'हाईली पब्लिसाइज्ड काइट्स' बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी औऱ औसत व्यवसाय कर सिमट गई। रितिक को उनके 'ग्रीक गॉड' जैसे चेहरे-मोहरे के लिए जरूर विदेशी मीडिया में सराहा गया है।

अगर काइट्स का उद्देश्य कैरेक्टर के बजाय एक्टर को हिट कराना था तो काइट्स जरूर सफल हुई है। आगे की कडियों में हम बात करेंगे उन दूसरे हथकड़ों की जो आजकल फिल्मकार अपनी फिल्मों को हिट कराने के लिए खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X