क्या विक्रम वेधा रीमेक में ऋतिक रोशन निभाएंगे लीड रोल? प्रोड्यूसर नीरज पांडे ने किया ये बड़ा खुलासा!
आर माधवन की धमाकेदार फिल्म विक्रम वेधा को लेकर काफी समय से चर्चा है कि इस फिल्म का हिंदी रीमेक बॉलीवुड में बनने वाला है। कई बार कई सितारों के नाम इस फिल्म के लिए सामने आया लेकिन बाद वो बात नहीं बन पाई की इस प्रोजेक्ट से वो जुड़ पाए हों। बता दें कि आमिर खान ने जब विक्रम वेधा रीमेक की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्हें ये काफी पसंद आई। वह इस फिल्म में वेधा का रोल निभाने के लिए हरी झंडी भी दे दी थी।
लेकिन आखिरी समय पर उन्होंने फिल्म छोड़ने के संकेत दिए। कुछ समय से खबर थी कि इस फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन नजर आने वाले हैं जो कि आमिर खान की जगह कास्ट किए गए हैँ। इस खबर को लेकर फैंस काफी खुश थे कि अब प्रोड्यूसर नीरज पांडे ने एक बड़ा खुलासा किया है। प्रोड्यूसर नीरज पांडे ने इस खबर को पूरी तरह से अफवाह बताते हुआ है कि ऋतिक रोशन का इस फिल्म में होना पूरी तरह से अफवाह है।


Click it and Unblock the Notifications